फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   गौशाला में लगी आग, दो लाख का नुकसान

गौशाला में लगी आग, दो लाख का नुकसान

Sat, 21 Oct 2017 12:21 AM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
गौशाला में लगी आग, दो लाख का नुकसान
demo pic - फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भराड़ी(बिलासपुर)।
भराड़ी के चलालडु गांव में आग लगने से स्लेटपोश गौशाला जलकर राख हो गई। हालांकि लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गौशाला में बंधे पशुओं को बाहर निकाल लिया। मगर स्लेटपोश गौशाला और उसमें रखा घास जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आगजनी की इस घटना में करीब 2 लाख का नुकसान का अनुमान है। चलालडु गांव के जसवीर सिंह ने बताया कि वह सरकारी कर्मचारी है। वीरवार को दिवाली की छुट्टी होने के कारण वह अपने घर में ही थे। उन्होंने बताया कि उनकी गौशाला घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर है। शाम करीब साढ़े 6 बजे उनके चाचा ने उन्हें आवाज देकर बताया कि गौशाला से आग ली लपटें उठ रही हैं। इतना सुनते ही वह गौशाला की ओर दौड़े। जसवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने आस पड़ोस के लोगों की मदद से बंधे मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मगर देखते ही देखते आग ने उनकी स्लेटपोश गौशाला को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि दिवाली पर छोड़ी गई किसी आतिशबाजी से इसमें आग लग गई होगी। भराड़ी थाना प्रभारी राकेश चंद ने बताया कि रात को पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed