{"_id":"6606b34009a608b9f50af183","slug":"20000-devotees-offered-prayers-at-baba-balak-nath-temple-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-115182-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बाबा बालक नाथ मंदिर में 20,000 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बाबा बालक नाथ मंदिर में 20,000 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
विज्ञापन
- छुट्टी के चलते भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, दुकानदारों के चेहरे चमके
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ जी की तपोभूमि शाहतलाई में चल रहे चैत्र मेलों के दौरान शुक्रवार को करीब 20 हजार श्रद्धालु आशीर्वाद लेने पहुंचे। चैत्र माह के तीसरे सप्ताह में बाबा बालक नाथ के दरबार में भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई है।
उल्लेखनीय है कि चैत्र मेलों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व विदेशों से लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए शाहतलाई पहुंचते हैं। इन दिनों बाबा की धार्मिक नगरी दूधिया रोशनी से जगमगा रही है और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालु बाबा के जयकारे लगाते हुए तपोस्थली पहुंच रहे हैं। मंदिर न्यास प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधा देने के प्रयास किए गए हैं। तपोस्थली मंदिरों के कपाट सुबह 4:00 बजे खोले जाते हैं। वहीं देर रात 11:00 बजे बंद किए जा रहे हैं। उधर मेला प्रभारी व झंडूता के नायब तहसीलदार संजय कुमार ने बताया कि बाबा जी के मंदिरों में श्रद्धालुओं की टोलियां पहुंच रही हैं। मंदिरों में श्रद्धालुओं को लाइन में बाबा जी के दर्शन करवाए जा रहे हैं। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए पुख्ता बंदोबस्त किए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। उधर शुक्रवार को श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होने से दुकानदारों के चेहरों पर रौनक आ गई है। दुकानदारों का कहना है बीते 15 दिन में अन्य वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 40 फीसदी व्यापार भी नहीं हो पाया है। वहीं, शाहतलाई के दुकानदारों की रोजी रोटी मात्र चैत्र मास के मेले पर ही निर्भर करती है। अगर इन दिनों कारोबार न हो तो साल भर के लिए मुश्किल बढ़ जाती है।