फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   20% increase in offerings at Shri Naina Devi Temple.

Bilaspur News: श्री नयना देवी मंदिर के चढ़ावे में 20 फीसदी की बढ़ोतरी

Mon, 24 Aug 2026 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
20% increase in offerings at Shri Naina Devi Temple.
दस दिवसीय श्रावण अष्टमी मेले में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 2.07 करोड़ रुपये, पिछले साल से 25.88 लाख अधिक
विज्ञापन

रविवार को 35 हजार श्रद्धालुओं ने टेका मंदिर में माथा

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में इस बार श्रावण अष्टमी मेले के दौरान श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाया। दस दिवसीय मेले के दौरान मंदिर में इस बार कुल 2 करोड़ 7 लाख 87 हजार 854 रुपये की नकद भेंट श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाई गई। पिछले वर्ष श्रावण अष्टमी मेले के दौरान यह आंकड़ा करीब 1 करोड़ 82 लाख रुपये रहा था। ऐसे में इस बार मंदिर में चढ़ावे में करीब 20 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।
मंदिर के अकाउंट ऑफिसर मुनीश सरीन के अनुसार इस बार मेले के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या और माता के दरबार में चढ़ने वाली भेंट दोनों में उत्साह देखने को मिला। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार चढ़ावे में हुई बढ़ोतरी श्रद्धालुओं की आस्था और बढ़ती संख्या को दर्शाती है। दस दिनों तक चले मेले में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए श्री नयना देवी पहुंचे। शनिवार को श्रावण अष्टमी मेले का पूर्णाहुति के साथ विधिवत समापन हुआ। मेले के अंतिम दिन भी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार को भी करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने श्री नयना देवी जी के दर्शन किए। मेला संपन्न होने के बाद भी माता के दरबार में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है।
विज्ञापन

मेले के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन, मंदिर न्यास और पुलिस की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे। अंतिम दिन पूर्णाहुति के बाद धार्मिक अनुष्ठानों का समापन किया गया। इसके साथ ही दस दिनों से चल रहे श्रावण अष्टमी मेले का भी विधिवत समापन हो गया। मंदिर न्यास के अनुसार श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए गए चढ़ावे की गणना और अन्य भेंटों का हिसाब-किताब निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया गया। इस बार कुल चढ़ावा 2,07,87,854 रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में करीब 25.88 लाख रुपये अधिक है। श्रावण अष्टमी मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले के समापन के बाद भी रविवार को हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर परिसर में दिनभर रौनक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed