फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   20 bags of prepared mushrooms amidst the busyness

व्यस्तता के बीच तैयार किए मशरूम के 20 बैग

Sat, 13 Feb 2021 06:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
20 bags of prepared mushrooms amidst the busyness
अपने आवास में तैयार किए गए मशरूम के साथ उपायुक्त बिलासपुर रोहित जम्वाल - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। कोरोना काल में बेरोजगार हुए युवाओं के लिए उपायुक्त प्रेरक बन गए हैं। उपायुक्त रोहित जम्वाल ने लोगों को आर्थिकी सुदृढ़ करने का मंत्र दिया है। इसकी शुरूआत उन्होंने खुद काम करके की है। उपायुक्त अपने आवास में मशरूम उगाने में सफल हुए हैं। उपायुक्त जम्वाल ने एक माह पहले अपने आवास के एक अंधेरे कमरे में मशरूम के 20 बैग रखे थे। एक युवक से मशरूम उत्पादन की प्रक्रिया सीखकर इसका कार्य शुरू किया। उपायुक्त ने कहा कि उन्हें न केवल इसमें कामयाबी मिली है, बल्कि अच्छे स्तर पर उत्पादन भी हो रहा है।
विज्ञापन

कहा कि वो उनके घर की रसोई में आजकल खुद का उगाया मशरूम ही पका रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि किसान मशरूम की खेती कर कम लागत में लाखों रुपये का मुनाफा कमा सकते हैं। सही जानकारी हो तो किसान थोड़ी सी जगह में भी मशरूम उगाकर अपनी आर्थिकी सुदृढ़ कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषि एवं बागवानी विभाग भी मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए शिविर लगाकर किसानों को प्रशिक्षित करता है। कहा कि मशरूम की खेती करने से थोड़े समय में सब्जियों के मुकाबले ज्यादा फायदा होता है। कहा कि अगर छोटे स्तर पर इसका उत्पादन करना हो तो इसे घर के किसी अंधेरे कमरे में शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अगर बड़े स्तर पर इसे शुरू करना हो तो इसके लिए शेड तैयार करें और इन्हें पूरी तरह से बंद रखें। कहा कि किसानों के लिए अपनी आर्थिकी सुदृढ़ करने का सबसे सही विकल्प है। वहीं, उपायुक्त ने सोशल मीडिया पर मशरूम के साथ अपनी फोटो डाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed