फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   1950 Voter Helpline started for voters, Book a call with BLO facility

Bilaspur News: मतदाताओं के लिए शुरू हुई 1950 वोटर हेल्पलाइन, बुक ए कॉल विद बीएलओ सुविधा

Fri, 31 Oct 2025 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 31 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
1950 Voter Helpline started for voters, Book a call with BLO facility
अब मतदाता कर सकेंगे सीधे बीएलओ से संपर्क, फोन पर मिलेगी वोटर सूची, पहचान पत्र से जुड़ी जानकारी
विज्ञापन

निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए निर्वाचन आयोग की नई पहल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 1950 वोटर हेल्पलाइन और बुक-ए-कॉल विद बीएलओ जैसी नई सेवाएं शुरू की हैं। अब मतदाता एक ही मंच पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे, चुनाव से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और बूथ स्तर अधिकारी से सीधा संपर्क भी कर पाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता हेल्पलाइन टोल-फ्री नंबर 1800-11-1950 रोजाना सुबह 8 से शाम 8 बजे तक संचालित रहेगी। इस पर प्रशिक्षित कर्मी मतदाताओं को मतदाता सूची, पहचान पत्र, मतदान केंद्र और अन्य निर्वाचन सेवाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। कहा कि आयोग ने पूरे देश में राज्य संपर्क केंद्र, जिला संपर्क केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मतदाताओं को स्थानीय भाषा में त्वरित सहायता मिल सके। सभी शिकायतें और प्रश्न राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल पर दर्ज और ट्रैक किए जाएंगे, जिससे पारदर्शी और समयबद्ध निवारण सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन

बताया कि ‘बुक-ए-कॉल विद बीएलओ’ सुविधा के माध्यम से मतदाता अब अपने क्षेत्र के बूथ स्तर अधिकारी से सीधे संपर्क कर सकेंगे। यह सुविधा इसी आईनेट प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और इससे मतदाताओं को व्यक्तिगत स्तर पर सहायता मिल सकेगी। कहा कि सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में प्राप्त शिकायतों और अनुरोधों का निपटारा 48 घंटे के भीतर करें। उपायुक्त ने जिले के मतदाताओं से अपील की कि वे 1950 वोटर हेल्पलाइन और ‘बुक-ए-कॉल विद बीएलओ’ जैसी सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएं ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुगम, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed