{"_id":"5c6aeb41bdec22739e2a5b3e","slug":"191550510913-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन आरोग्य योजना के तहत बनाए गए 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन आरोग्य योजना के तहत बनाए गए 1
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिला के प्रत्येक उपमंडल में ब्लॉक स्तर पर तीव्रता से कार्य किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक पात्र किसान लाभान्वित हो सकें। उपायुक्त विवेक भाटिया ने प्रशासन में दक्षता लाने बारे आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला में लघु व सीमांत पात्र किसानों को आवेदन पत्र उपलब्ध करवाने तथा फार्म भरने की प्रक्रिया का कार्य अत्यंत तीव्रता से किया जा रहा है ताकि पात्र किसानों के फार्म निर्धारित अवधि के दौरान भरकर अपलोड किए जा सकें और वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त कर सकें।
उन्होंने बताया कि जन आरोग्य योजना के तहत जिला में गोल्डन कार्ड बनाने के लिए सूचीबद्ध किए गए। चिकित्सा संस्थानों के अतिरिक्त 161 लोक मित्र केंद्रों में भी गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 18 हजार 55 पात्र व्यक्तियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए जिला में हल्दी की पैदावार को बढ़ाने पर किसानों को जागरूक किया जाएगा ताकि किसान इस दिशा में कार्य करके इसे व्यावसायिक रूप से अपनाकर रोजगार का सशक्त माध्यम बनाएं। इस मौके पर गोसदनों के निर्माण, केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं, मॉर्ड्न रिकॉर्ड रूम, रेलवे प्रदूषण नियंत्रण, काऊ सैंक्चुरी, अतिरिक्त शौचालय निर्माण, स्वीमिंग पुल, व्यास प्योर, हैलो डीसी, सिंगल विंडो सिस्टम के अतिरिक्त अन्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर एडीएम श्रवण मांटा, एसडीएम प्रियंका वर्मा, सहायक आयुक्त पूजा चौहान, सीएमओ डॉ. वीके चैधरी, पीओ डीआरडी, संजीत सिंह, निदेशक कृषि विभाग डॉ. डीएस पंत, उपनिदेशक उच्च शिक्षा अमर सिंह ठाकुर, डीआरओ देवी राम के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
-----------------