फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   शिक्षकों के तबादले करना बंद करें प्रदेश सरकार:रामलाल ठाकुर

शिक्षकों के तबादले करना बंद करें प्रदेश सरकार:रामलाल ठाकुर

Sat, 22 Dec 2018 10:48 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sat, 22 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों के तबादले करना बंद करें प्रदेश सरकार:रामलाल ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। कांग्रेस के राज्य महासचिव एवं श्रीनयना देवी के विधायक राम लाल ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर फिर से हमला बोला है। कहाकि सरकार शिक्षकों के तबादले करने में जुटी है। जबकि वार्षिक परीक्षा सिर पर है।
उन्होंने कहा कि श्री नयना देवी क्षेत्र की ही बात करें तो स्कूलों में शिक्षकों के दर्जनों पद रिक्त हैं। पार्टी के राज्य प्रवक्ता अपने राजनीतिक द्वेश के कारण शिक्षकों के तबादले करवाने में जुटे हैं। उन्होंने प्रदेश के सीएम और शिक्षा मंत्री से मांग की है कि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों के तबादलों पर रोक लगाई जाए। इस संबंध में राम लाल ठाकुर ने सीएम और शिक्षा मंत्री को पत्र भी लिख कर भेजा है।
विज्ञापन

वहीं उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी स्कूलों और अन्य लोग सरकारी कार्यक्रमों में उन्हें मुख्यातिथि बनाने का अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव डाल रहे हैं। अगर कोई ऐसा नहीं करता तो उन्हें तबादले का डर दिखाया जा रहा है जिस कारण अधिकारियों और कर्मचारियों में डर का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के आदेश में साफ है कि कोई भी पार्टी पदाधिकारी सरकारी कार्यक्रम में मुख्यातिथि नहीं होगा लेकिन इसके बाद भी भाजपा पदाधिकारी सरकारी कार्यक्रमों पर मुख्यातिथि बन कर पहुंच रहे हैं और राजनीति भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे कार्य पर जल्द रोक लगानी चाहिए।

वहीं उन्होंने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को साफ किया है कि प्रशासन भाजपा के लिए काम नहीं कर रहा है। अगर प्रशासन की ओर से ऐसा ही नकारात्मक रवैया रहा तो इस मामले को कांग्रेस गंभीरता से लेगी और उग्र आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेगी। इस मौके पर जिला कांग्रेेस महासचिव संदीप सांख्यान भी विशेष रूप मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed