{"_id":"5b8564ed42c792463f794ad2","slug":"191535468781-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी पेड़ से टकराई, नायब तहसीलदार हमीरपुर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी पेड़ से टकराई, नायब तहसीलदार हमीरपुर की मौत
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। शिमला-धर्मशाला हाईवे पर कंदरौर के पास सुबह दस बजे सड़क हादसे में एक की मौत हो गई है। मृतक हमीरपुर में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत था। वह चांदपुर स्थित ब्यास अस्पताल में अपनी पोती से मिलने जा रहा था लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही कंदरौर के पास गाड़ी के पेड़ से टकराने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हमीरपुर भू-अर्जन कार्यालय में तैनात नायब-तहसीलदार भोरंज निवासी लेखराम हमीरपुर से बिलासपुर के चांदपुर स्थित ब्यास अस्पताल आ रहे थे। बताया जा रहा है कि ब्यास अस्पताल में उनकी बहू की बेटी हुई थी, वह उससे मिलने के लिए ही ब्यास अस्पताल जा रहे थे। जैसे ही वह कंदरौर पुल से आगे पहुंचे तो वह गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो बैठे जिससे गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सिर में चोटें आ जाने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद यहां पर आसपास भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इनके दो लड़के हैं जो कंपनी में कार्यरत हैं। जबकि उनकी बहू का प्रसव बिलासपुर के ब्यास अस्पताल में हुआ था। वहीं, राजस्व अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह, महासचिव राजीव ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयगोपाल शर्मा ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। वहीं तहसीलदार सदर जयगोपाल शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को बीस हजार रुपये की राहत राशि भी दी गई है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि कंदरौर के पास सड़क हादसे में एक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।