फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   एबीवीपी की 24 घंटे तक चली सांकेतिक भूख हड़ताल संपन्न

एबीवीपी की 24 घंटे तक चली सांकेतिक भूख हड़ताल संपन्न

Sun, 26 Aug 2018 12:03 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
एबीवीपी की 24 घंटे तक चली सांकेतिक भूख हड़ताल संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर की तीन इकाइयों घुमारवीं, बिलासपुर, झंडूता ने अपनी 24 घंटे से चल रही सांकेतिक भूख हड़ताल को समाप्त किया। घुमारवीं में प्राचार्या वसुंधरा राजन भारद्वाज, बिलासपुर में सहायक आचार्य वीरेंद्र शर्मा और झंडूता में सहायक आचार्य आरडी शर्मा ने भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं को जूस पिलाकर हड़ताल को समाप्त कराया।
जिला के संयोजक अंकित वशिष्ठ ने बताया कि इस हड़ताल में घुमारवीं के कार्यकर्ता अनूप, रोहित, तरुण, अजय, अंकित कौंडल, अंकित चड्ढा तथा बिलासपुर में शिवांश, अजय, राहुल, प्रशांत, नैना, सौरव, विकास, सौरव गौतम, अभिषेक, चेतन, अभिषेक परमार, विवेक, प्रभाकर और झंडूत्ता में अक्षय, कंचन, पंकज, रजत कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विद्यार्थी परिषद पूरे हिमाचल में एससीए चुनाव, शिक्षकों की भर्ती और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों और स्थानीय महाविद्यालय की मांगों को लेकर लामबंद है। विद्यार्थी परिषद इस सिलसिले में प्रदेश के शिक्षा मंत्री को भी ज्ञापन सौंपेंगी। सरकार और प्रशासन विद्यार्थी परिषद की मांगों पर गौर करे अगर विद्यार्थी परिषद की मांगों पर गौर नहीं होता तो विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश के छात्रों को लामबंद करके आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

स्थानीय महाविद्यालय के प्राचार्य भी महाविद्यालय की मांगों को जल्द पूरा करेंगे अन्यथा 31 अगस्त को विद्यार्थी परिषद प्राचार्यों का घेराव करेगी। अभी विद्यार्थी परिषद ने सांकेतिक भूख हड़ताल तोड़ दी है। अगर आवश्यकता पड़ी तो विद्यार्थी परिषद क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करने से भी गुरेज नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed