फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पांच करोड़ से बनेगा बिलासपुर थाने का भवन

पांच करोड़ से बनेगा बिलासपुर थाने का भवन

Tue, 26 Jun 2018 11:06 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
पांच करोड़ से बनेगा बिलासपुर थाने का भवन
बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के जल्द ही अच्छे दिन आने वाले हैं। सदर पुलिस थाना का नए भवन बनाने की मंजूरी मिल गई है। भवन निर्माण के लिए सरकार ने 1.50 करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी है। भवन निर्माण पर पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य बीएसएनएल द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

एक भवन में अपराधियों को रखने बैरक, वाहनों के लिए पार्किंग और पुलिस कर्मचारियों को रहने के लिए कमरों का निर्माण किया जाएगा। निचली मंजिल में पार्किंग का निर्माण होगा। ऊपरी मंजिल में रिसेप्शन से लेकर ऑफिस बनाए जाएंगे। महिला और पुरुष कैदियों को रखने के लिए कारावास बनाए जाएंगे। इसके अलावा एसएचओ का क्वार्टर भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे किनारे बनने वाली सदर थाने की इमारत प्रदेश के किसी भी थानों से अलग होगी। उल्लेखनीय है बिलासपुर पुलिस थाना लंबे समय से पुराने भवन में चल रहा है। जहां जगह की कमी के कारण कार्य करने में परेशानी आ रही है। सरकार ने भवन निर्माण के लिए पांच करोड़ की राशि मंजूर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि सदर थाने के नए भवन के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की पहली किस्त आ गई है। जल्द ही औपचारिकताओं को पूरा कर भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भवन का निर्माण बीएसएनएल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed