{"_id":"5b3121ff4f1c1bb26e8b9e67","slug":"191529946623-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने जनमंच प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने जनमंच प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने कहा कि जनमंच कार्यक्रमों में जन शिकायतों के निवारण में सहायता मिल रही है। उपायुक्त ने झंडूता विधानसभा क्षेत्र की बरठीं पंचायत में आयोजित होने वाले दूसरे जनमंच कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना एवं जन संपर्क विभाग के जनमंच प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने बताया कि 1 जुलाई को 10 बजे बरठीं पंचायत में होने वाले जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर करेंगे। जनमंच प्रचार वाहन विभिन्न पंचायतों में जनमंच कार्यक्रम के संदर्भ में लोगों को जागरूक करेगा। उन्होंने कहा कि जनमंच प्रचार वाहन ग्राम पंचायत झंडूता, बैहना ब्राह्मणा, बल्हघाड, गाहलियां, सुनहाणी, बरठीं, बलोह, समोह, दसलेहड़ा, सनीहरा, बड़गांव, घराण, मलांगण आदि के गांवों में प्रचार करेगा।
उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनमंच कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों की समस्याओं का निपटारा मौके पर ही किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और आयुर्वेदिक विभाग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी और निशुल्क दवाइयां दी जाएंगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनय कुमार, एसडीएम स्वारघाट अनिल चौहान, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य, उपनिदेशक सैनिक कल्याण सुशील कौंडल, डीआरओ देवीराम उपस्थित रहे।