फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   क्षेत्र के दर्जनों गांव में रहा रात भर अंधेरा

क्षेत्र के दर्जनों गांव में रहा रात भर अंधेरा

Sun, 13 May 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के दर्जनों गांव में रहा रात भर अंधेरा
बरमाणा में कई जगह ब्लैक आउट
विज्ञापन

तेज आंधी ने मचाई तबाही, बिजली के तार टूटे
आम की फसल पूरी तरह तबाह, बागवान परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)।
जिले के बरमाणा और आसपास के क्षेत्रों में आंधी ने जमकर तबाही मचाई है। जहां आम की फसल पूरी तरह से तबाह हो गई है वहीं लोगों को शनिवार पूरी रात बिना बिजली के रहने को मजबूर होना पड़ा। हालांकि, रविवार दोपहर तक कई स्थानों में बिजली बहाल कर दी गई है लेकिन अभी भी कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं की गई है। इसके चलते गर्मी के मौसम में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि शानिवार देर शाम को आई आंधी के कारण पेड़ टूट कर बिजली के तारों पर गिर गए हैं। इससे हरनोड़ा, बरमाणा, पंजगाईं, बैरी, बैरी-रजादियां के दर्जनों गांवों में बिजली की आपूर्ति की पूरी तरह से बंद रही। वहीं, पेड़ों के तारों पर गिरने से बिजली आपूर्ति बहाल करने में बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। हालांकि, रविवार दोपहर तक कई गांवों की बिजली बहाल कर दी गई थी लेकिन अभी भी अधिकांश गांवों में बिजली नहीं है। इसके अलावा तेज आंधी के कारण क्षेत्र के कई लोगों के घरों की छतें उड़ गई हैं। जबकि, आम की फसल लगभग पूरी तरह से तबाह हो चुकी है। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ेगा। धौन कोठी, हरनोड़ा और पंजगाईं में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। जबकि, बरमाणा और बैरी रजादियां में बिजली की आपूर्ति बहाल करने के लिए बिजली बोर्ड कड़ी मशक्कत कर रहा है। बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता हेमराज का कहना है कि बोर्ड बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहा है जबकि कई स्थानों पर बिजली बहाल कर दी गई है। आंधी के कारण पेड़ गिरने से भी बिजली के तारों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

बिलासपुर शहर में अंधड़ से लोग परेशान
शनिवार रात चले तेज अंधड़ से बिलासपुर शहर में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात तक बिजली की आंख-मिचौनी से लोग परेशान रहे, हालांकि रात दस बजे के बाद बिजली बहाल कर दी गई थी। वहीं, रोड़ा सेक्टर स्थित गृह रक्षक विभाग के कार्यालय में बनी गुमटी भी तेज आंधी के कारण जमीन से उखड़ गई। कई जगहों पर सड़कों पर पेड़ भी गिरे, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed