{"_id":"5a620c684f1c1b72268b546a","slug":"191516375144-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदपुर-सिकरोहा-जुखाला चलाई जाए बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदपुर-सिकरोहा-जुखाला चलाई जाए बस
Updated Fri, 19 Jan 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिलासपुर।
सदर उपमंडल की सिकरोहा पंचायत के चंदपुर पंजैली गांववासियों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक बिलासपुर से मिला। क्षेत्र में बस की मांग को लेकर एक ज्ञापन आरएम को सौंपा। आरएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि समस्या को उच्च अधिकारियों को बता कर जल्द समाधान कर लिया जाएगा।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग की कि जुखाला-बठोह-मलोखर चलने वाली एचआरटीसी की बस को वाया चंदपुर-सिकरोहा-जुखाला चलाया जाए। ग्रामीणों ने एचआरटीसी क्षेत्रीय प्रबंधक को बताया कि दिन के समय मलोखर से चंदपुर व अन्य साथ लगते गांवों के निवासियों को कोई बस सुविधा नहीं है। सुबह 11 बजे बिलासपुर से मलोखर के लिए वाया जुखाला-बठोह चलने वाली एचआरटीसी की बस मलोखर से दोपहरबाद 3 बजे वापस चलती है। इसे बिलासपुर के लिए वाया चंदपुर-सिकरोहा चलाया जाए। इससे स्कूल स्टाफ, विद्यार्थियों, प्रतिदिन खारसी आने जाने वाले क्षेत्र के ट्रक ऑपरेटरों सहित अन्य गांववासियों को सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों में युवा क्लब प्रधान ओम प्रकाश, धर्मपाल ठाकुर, सेव माउंट संस्था के अध्यक्ष पवन ठाकुर, पवन शर्मा, तिलक, राकेश, राजेश, जग्गी, सिंघी शामिल रहे। आरएम पवन कुमार शर्मा का कहना है कि ग्रामीणों के प्रस्ताव पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन