{"_id":"5a36667a4f1c1b3c3d8be333","slug":"191513514618-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा 14 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा 14 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय सुरक्षा और जालीदार घेरे में होगी मतगणना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिलासपुर।
जिला में चुनावी मैदान में उतरे 14 उम्मीदवारों के भाग्य आज ईवीएम मशीनों से बाहर आ जाएगा। सोमवार सुबह 8 बजे डिग्री कॉलेज बिलासपुर, घुमारवीं और झंडूता में मतगणना शुरू हो जाएगी। 11 से बजे 12 तक जिले का पूरा परिणाम भी सामने होगा। मतगणना के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। थ्री लेयर सुरक्षा के अंदर मतगणना होगी। सुरक्षा के लिए पुलिस के अलावा पैरामिल्ट्री भी मौजूद रहेगी। हर मतगणना केंद्र में 100 मीटर के दायरे में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होंगे। पुलिस के 100 से 120 जवान हर केंद्र पर मौजूद रहेंगे।
बिलासपुर और श्री नयना देवी विस क्षेत्र की मतगणना डिग्री कॉलेज बिलासपुर में होगी। इसके अलावा घुमारवीं की घुमारवीं डिग्री कॉलेज और झंडूता की झंडूता डिग्री कॉलेज में मतगणना होगा। जिला में हर विस क्षेत्र से एक वीपीपैट मशीन की मतपर्चियों की भी गणना की जाएगी। इसके लिए ईवीएम मशीनों से वोट की काउंटिंग खत्म होने के बाद मौके पर मौजूद ऑब्जर्वर हर विस क्षेत्र से लॉटरी से एक वीवीपैड मशीन का चयन करेंगे। जिसकी मतपर्चियों की भी मौके पर गणना की जाएगी। पूरा कार्य मतदान और मतगणाना को निष्पक्ष बनाने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
9 नवंबर को हुए मतदान के मौके पर जिला के चार विस क्षेत्रों में भारी संख्या में मतदान हुआ है। इसमें बिलासपुर सदर में 75.63, श्री नयना देवी में 82.14, झंडूता में 74.80 और घुमारवीं में 72.85 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
नयना देवी में सबसे अधिक उम्मीदवार
विस चुनावों के लिए श्री नयना देवी विस क्षेत्र से सब से अधिक पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। झंडूता में केवल दो प्रत्याशी मैदान में है। इसके अलावा सदर क्षेत्र से चार और घुमारवीं से तीन उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद है।
जिला चुनाव अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर ऋग्वेद ठाकुर का कहना है कि मतगणना के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जिला में तीन स्थानों पर मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। पर्ची से हर विस क्षेत्र से एक वीपीपैट मशीन का चयन होगा। इसकी काउंटिंग की जाएगी।
एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध है। थ्री लेयर सुरक्षा में मतगणना होगी। हर मतगणना केंद्र पर 100 से 120 पुलिस जवान सुरक्षा प्रबंधों के लिए मौजूद रहेंगे।