{"_id":"5a33bc0a4f1c1bca678c1a91","slug":"191513339914-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 मांगों को लेकर संयुक्त निदेशक को फिर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 मांगों को लेकर संयुक्त निदेशक को फिर सौंपा ज्ञापन
Updated Fri, 15 Dec 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)।
हिमाचल प्रदेश स्कूल प्राध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल महासचिव राकेश भारद्वाज की अध्यक्षता में संयुक्त निदेशक सुशील पुंडीर से बिलासपुर में मिला। संघ के महासचिव ने संयुक्त निदेशक को मांग पत्र सौंपकर उन्हें मांगों के बारे में याद दिलाया।
संघ ने मांग पत्र में आरोप लगाया है कि न तो शिक्षा विभाग और न ही सरकार ने उनकी किसी भी मांग को पूरा कर पाई है। उनकी मुख्य मांगों में पीजीटी को प्रवक्ता पदनाम देना, संख्या आधार पर अध्यापकों को प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति देना, पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करना तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में उप-प्रधानाचार्य के पदों का सृजन करना मुख्य मांगें हैं। राकेश भारद्वाज ने प्रश्न पूछा कि स्कूल प्राध्यापक संघ लगातार मांगों के बारे में विभाग तथा सरकार को अवगत करवा रहा है फिर क्यों उनकी मांगों को दरकिनार किया जा रहा है। क्या सरकार और विभाग उनकी 33 मांगों में से एक भी मांग पूरा करने में सक्षम नहीं है।
विज्ञापन
महासचिव ने संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा सुशील पुंडीर से आग्रह किया कि नई सरकार का गठन होते ही इन मांगों को विभाग सरकार के समक्ष सही तरीके से रखें। संयुक्त निदेशक ने मांगों को आगे पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर संघ के पदाधिकारी प्राध्यापक जगन्नाथ शर्मा, श्याम लाल, नीलम कुमारी, दिनेश कुमार, सीमा पाठक, नंद किशोर, साहिस्ता खान, जगदीश चंद, कुसुम लता, शालिनी, राज्य सदस्य मनु गौतम सहित संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।