{"_id":"5a0ed7c94f1c1b6e548bd960","slug":"191510922185-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभा ने किया पद्मावती फिल्म का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभा ने किया पद्मावती फिल्म का विरोध
Updated Fri, 17 Nov 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिलासपुर।
हिमाचल प्रदेश राजपूत महासभा की प्रदेश उपाध्यक्षा ऊषा ठाकुर ने पद्मावती फिल्म को भारत के गौरवमयी इतिहास के साथ छेड़छाड़ बताया। उन्होंने कहा कि इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि भले ही यह फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई लेकिनल इसके ट्रेलर और गानों में दिखाई जा रही बातें सत्यता से परे हैं। केवल धनोपार्जन के लिए विरांगनाओं के चरित्र को गलत तरीके से प्रस्तुत करना किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने रानी पद्मावती के चरित्र को रुपहले पर्दे पर गलत तरीके से प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। इसका शुरू से ही विरोध होता आ रहा है। इसके बावजूद निर्माता निदेशक ने आपत्तिजनक बातों को हटाने की बजाय उन्हें प्रदर्शित करने की ठान ली है तो इस तरह की हरकतों को समाज सहन नहीं करेगा और हर मंच पर इसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन