{"_id":"5a045cae4f1c1bd7538bc492","slug":"191510235310-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडूता में भी बुजुर्गो में दिखा खासा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडूता में भी बुजुर्गो में दिखा खासा उत्साह
Updated Thu, 09 Nov 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
bujurag
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झंडूता(बिलासपुर)।
विधानसभा चुनावों में झंडूता विस क्षेत्र में भी मतदान के लिए बुजुर्गों में खासा उत्साह देखा गया। बुजुर्गों ने काफी संख्या में मतदान केंद्रों में पहुंच कर मतदान किया। झंडूता में 106 साल तक के बुजुर्ग मतदान के लिए पहुंचे। बुजुर्गों का कहना था कि उम्र भले ही अधिक हो गई हो। लेकिन लोकतंत्र में मजबूत सरकार बनाने के लिए उनका जोश में कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में मतदान किया और आगे भी इसी जोश के साथ करते रहेंगे। कई बुजुर्ग परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचे तो कोई अकेले ही मतदान के लिए पहुंचे थे।
मतदान के लिए 106 वर्षीय शंकरू देवी, 101 चफो देवी, 100 वर्षीय शालो देवी, 96 वर्षीय प्रेमी देवी, कलां देवी, भगत राम, 92 चैन देवी, सुंदरी देवी, 90 वर्षीय सावित्री देवी, 85 वर्षीय बालो राम,82 साल के लश्करी राम, नागरु देवी, निक्की देवी, 75 वर्षीय मडी देवी, रामेश्वरी देवी, सत्या देवी, प्रेमी देवी आदि ने बताया कि वे हर मतदान करते हैं। मतदान अधिकार है और वह इस का प्रयोग करते रहेंगे।
विज्ञापन