फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   19 students of Polytechnic College got a package of up to three lakhs

Bilaspur News: पॉलिटेक्निक कॉलेज के 19 छात्रों को मिला तीन लाख तक का पैकेज

Mon, 27 May 2024 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
19 students of Polytechnic College got a package of up to three lakhs
-राज्य स्तरीय प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से कंपनियों ने चुना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता के कलोल स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बिलासपुर के 19 छात्रों को तीन लाख रुपये तक का पैकेज मिला है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 16 और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के तीन छात्रों का चयन दो कंपनियों में हुआ है।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग के सात छात्रों और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के एक छात्र को सुजुकी मोटर्स में चुना गया है। कंपनी ने इन छात्रों को तीन लाख प्रतिवर्ष के पैकेज की पेशकश की है। इसे कंपनी में एक वर्ष के प्रशिक्षण के बाद संशोधित किया जाएगा। इसी प्रकार देश की नामी कंपनी मंजूश्री टेक्नो पेक ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग से 9 छात्रों और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से दो छात्रों का चयन किया है। कंपनी ने छात्रों को 2.87 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज पर रोजगार की पेशकश की गई है। इसके अलावा तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर चयनित छात्रों को 1.5 लाख रुपये का रिटेंशन बोनस भी दिया जाएगा। इन छात्रों को राज्य स्तरीय प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से चुना गया है। राजकीय पॉलिटेक्निक बिलासपुर के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट अधिकारी सुमित शर्मा ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस बार भी मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रहे सभी पात्र छात्रों की प्लेसमेंट संस्थान से ही 2.87 लाख प्रतिवर्ष से लेकर 4.5 लाख प्रतिवर्ष तक के पैकेज पर हो गई है। सभी छात्रों के पास एक से अधिक कंपनियों के जॉब ऑफर हैं। संस्थान के प्राचार्य दिनेश शर्मा ने छात्रों को बधाई दी। बताया कि राज्य स्तरीय प्लेसमेंट ड्राइव में संस्थान के 19 छात्रों का चयन होना संस्थान के लिए गर्व की बात है। उन्होंने जानकारी दी कि कई कंपनियां छात्रों की भर्ती के लिए इस तरह के प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने के लिए संस्थान के संपर्क में है। संस्थान भविष्य में भी इस तरह के प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed