फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कांग्रेस राज में देश को लूटने के अलावा नहीं हुआ कार्य : अनुराग

कांग्रेस राज में देश को लूटने के अलावा नहीं हुआ कार्य : अनुराग

Tue, 26 Mar 2019 11:34 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस राज में देश को लूटने के अलावा नहीं हुआ कार्य : अनुराग

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनयना देवी(बिलासपुर)। भाजपा ने श्रीनयना देवी से चुनाव प्रचार का शंखनाद कर दिया। मंगलवार को श्रीनयना देवी में एक विशाल महिला सम्मेलन आयोजन किया गया जिसमें श्रीनयना देवी उपमंडल की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।
महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने देश को और देश की जनता को लूटने का काम किया है। वहीं कहाकि कांग्रेेस लोगों को ठगने के मामले में भी कम नहीं है। पंजाब और कर्नाटक के चुनाव से पहले किसानों के कर्ज माफ करने के बड़े-बड़े वायदे किए थे लेकिन सत्ता में आते ही कांग्रेस अपने वायदों से पलट गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस किसान जवान सिंह के घर से पंजाब के सीएम कै.अमरेंद्र सिंह ने किसानों का कर्जा माफ करने की शुरुआत की थी वह आज भी कर्जा माफी के लिए घूम रहा है। एमपी में भी किसानों से वायदा किया था कर्ज माफ करेंगे लेकिन वहां किसान आत्महत्या कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार देश के चौकीदार को जिताना बहुत ही जरूरी है क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने देश को जिस तरह से लूटा है उसके लिए अब चौकीदार का होना बहुत जरूरी है। प्रधानमंत्री के द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जहां पर महिलाओं के लिए कारगर सिद्ध हुई हैं। उज्ज्वला योजना इसके अलावा अन्य कई योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा ही महिलाओं के उत्थान के लिए अग्रसर रहे हैं। पिछले 5 सालों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विकास की गंगा बही है और रिकार्ड विकास हुआ है।

इसमें बिलासपुर का एम्स, ऊना का पीजीआई सेंटर, बिलासपुर भानुपल्ली रेल लाइन, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज और कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को मिले हैं। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि आने वाला समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है जिस तरह से केंद्र ने योजनाएं बनाई और प्रदेश में योजना शुरू हुई निश्चित तौर पर अनुराग ठाकुर को इसका श्रेय जाता है। कहा कि कांग्रेस उधार के प्रत्याशी के सहारे हमेशा से हमीरपुर क्षेत्र से चुनाव लड़ते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed