फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   धार-टटोह में ग्रामीणों ने फूंका आतंकवाद का पुतला

धार-टटोह में ग्रामीणों ने फूंका आतंकवाद का पुतला

Tue, 19 Feb 2019 10:54 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Tue, 19 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
धार-टटोह में ग्रामीणों ने फूंका आतंकवाद का पुतला

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत धार-टटोह के गांव टटोह में सामाजिक संस्था वसुधा के जिला समन्वयक कुलदीप ठाकुर की अध्यक्षता में युवक मंडल एवं महिला मंडलों के सदस्यों ने आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान सदस्यों ने आतंकवादियों व पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर आतंकवादियों का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
भारत की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले वीर सैनिकों जो पुलवामा में शहीद हुए उनकी आत्मा की शांति व उनके परिवार जनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की ताकत देने के लिए भगवान से प्रार्थना की। आक्रोश धरने में उपस्थित सभी लोगों ने प्रण लिया कि जो कश्मीरी लोग यहां व्यापार करते हैं, उनका विरोध किया जाएगा और उनसे कोई भी वस्तु नहीं ली जाएगी। इस मौके पर संजीव शर्मा ने जम्मू-कश्मीर में कानून की आड़ में धारा-370 को खत्म करके पूरे भारत देश में एकरूपता लानी चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर इलाके में बढ़ रहे नशाखोरों पर भी चिंता व्यक्त की गई। कुलदीप ठाकुर जिला समन्वयक ने कहा जिला बिलासपुर में भी आए दिन चिट्टा व अन्य नशीले पदार्थ का धंधा करने वाले शरारती तत्व पकड़े जा रहे हैं। ये लोग अब ग्रामीण युवाओं व स्कूल के बच्चों तक को इसका सेवन करने की लत लगाई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति चिंताजनक बन गई है। पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पंचायत हरनोड़ा, बरमाणा, बैरी, पंजगाई, धार-टटोह, घाघस आदि क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाए ताकि इस तरह का कार्य करने वाले शरारती तत्वों पर नकेल कसी जा सके और इन क्षेत्रों के युवाओं को नशे की बढ़ रही प्रवृत्ति से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत वार्ड सदस्य रूमा शर्मा, शर्मिला ठाकुर, अध्यापक संजीव शर्मा, सुमन कुमार, युवक मंडल टटोह प्रधान राजकुमार, प्रवीण कुमार, रामलीला कमेटी अध्यक्ष इंद्रपाल ठाकुर, संतोष कुमारी, प्यारेलाल, सावित्री देवी, वनीता ठाकुर, उमा देवी, निर्मला देवी, सुनीता देवी, रघु, रणधीर, चमन लाल, गोल्डी, प्रवीण कुमार, सुनीता देवी ने धरने में भाग लिया।
----------------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed