फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   घटिया चावल आपूर्ति पर सिविल सप्लाई को 10 हजार जुर्माना

घटिया चावल आपूर्ति पर सिविल सप्लाई को 10 हजार जुर्माना

Wed, 29 Aug 2018 08:16 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
घटिया चावल आपूर्ति पर सिविल सप्लाई को 10 हजार जुर्माना

विज्ञापन
घटिया चावल आपूर्ति पर सिविल सप्लाई को 10 हजार जुर्माना
खाद्य आपूर्ति विभाग ने की कार्रवाई
गंदम और चावल के दोबारा भरे सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से लोगों के लिए घटिया चावल की आपूर्ति करने पर सिविल सप्लाई(एफसीआई) को दस हजार रुपये जुर्माना ठोका गया है। पूर्व में लिए गए चावल के सैंपल फेल पाए जाने के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने उक्त कार्रवाई की है।
वहीं खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता की जांच के लिए एफसीआई के गोदाम से विभाग ने एक बार फिर से चावल और गेहूं के सैंपल भर कर जांच के लिए भेजे गए हैं जिसकी रिपोर्ट आना अभी शेष है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि विभाग समय-समय पर खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता की जांच के लिए सरकारी गोदामों और डिपो से भी सैंपल जांच के लिए भेजता है। अभी जहां विभाग ने गोदाम से चावल और गंदम के सैंपल भरे हैं। उसके अलावा झंडूता और घुमारवीं में भी चावल और गंदम के सैंपल भरे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि एफसीआई से लिए गए चावल के सैंपल प्रयोगशाला के मानकों पर खरा नहीं उतर पाए हैं। इसके आधार पर एफसीआई को दस हजार रुपये जुर्माना ठोका गया है। जबकि इसके अलावा मौके पर चावल और गंदम के सैंपल फिर से भर कर जांच के लिए भेजे गए हैं। अगर फिर से सैंपल रिपोर्ट मानकों पर खरी नहीं उतरी तो नियम अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर खाद्य वस्तुएं मुहैया हो सके इसके लिए प्रदेश सरकार गंभीर है। वहीं मंत्रालय भी इस मामले में नजर रखे हुए है जहां से हर कार्य की अपडेट ली जा रही है।

इनसेट...
एफसीआई के गोदाम में पहुंचे चावल के सैंपल फेल होने से सरकारी तंत्र के कार्य पर भी सवाल उठे हैं क्योंकि एफसीआई खाद्य सामग्री लेते वक्त वस्तुओं की जांच करता है उसके बाद अंडर टेकिंग के बाद सामग्री गोदाम में पहुंचती है। ऐसे में मिलीभगत पर भी सवाल उठ रहा है।
----------------.
..जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed