फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कोर्ट का फैसला आने के बाद राम मंदिर का रास्ता होगा साफ

कोर्ट का फैसला आने के बाद राम मंदिर का रास्ता होगा साफ

Sun, 08 Jul 2018 10:25 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट का फैसला आने के बाद राम मंदिर का रास्ता होगा साफ
फाइल फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरठीं (बिलासपुर)। विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने की रणनीति तैयार कर ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि सितंबर के अंत में कोर्ट के फैसले के बाद मंदिर बनाने का रास्ता साफ हो जाएगा। यह बात बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहन सिंह सोलंकी ने ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में कही।
सोलंकी प्रदेश स्तरीय बजरंग दल के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने आए थे। अन्याय के विरुद्ध समाज को जागृत करना ही बजरंग दल का मुख्य ध्येय है। श्री राम मंदिर के रास्ता साफ होते ही मंदिर बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने कमर कस ली है। दुनिया की कोई भी ताकत श्रीराम मंदिर को बनाने से रोक नहीं सकती है। यह करोड़ों भारतीयों की आस्था का प्रश्न है।
विज्ञापन

प्रदेश में ईसाई मिशनरियों की बढ़ती सक्रियता के चलते हिंदुओं के जबरन धर्मांतरण पर भी गहन चिंता जताई है। लव जेहाद व आतंकवादियों के मुकाबले के लिए बजरंगदलियों को तैयार रहने के लिए भी कहा। 2001 की जनगणना में भारत के 35 राज्यों में से पांच राज्यों में हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं जिनमें जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम और लक्ष्यदीप शामिल हैं। लगभग तीन करोड़ मुसलमानों की घुसपैठ भारत के विभिन्न राज्यों में हुई है। 1850 में भारत में 88 मदरसे थे, लेकिन अब उनकी संख्या 50 हजार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भारत में ईसाई प्रचारक प्रतिवर्ष प्रलोभन देकर व डरा कर पौने दो लाख हिंदुओं को ईसाई बनाते हैं। जहां हिंदू घट रहा है आतंकवाद वहीं बढ़ रहा है। आगामी 4 व 5 अगस्त को राजस्थान के कोटा में बजरंग दल की अखिल भारतीय स्तर पर बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आगामी निर्णय लिए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed