फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कबड्डी में तलाई और वॉलीबाल में दसलेहड़ा जीता

कबड्डी में तलाई और वॉलीबाल में दसलेहड़ा जीता

Sat, 10 Mar 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी में तलाई और वॉलीबाल में दसलेहड़ा जीता
शाहतलाई (बिलासपुर)। प्रयासरत फाउंडेशन के तत्वावधान में झबोला मैदान में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह में सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। संस्था के अध्यक्ष अनिल धीमान ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। इस दौरान कबड्डी व वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

कबड्डी का फाइनल मुकाबला तलाई टीम ने आईटीआई बिलासपुर को 54-41 से हराकर जीता। वॉलीबाल में दसलेहड़ा ने बरठीं को मात दी। विजेता टीमों को 7100 व उपविजेता टीमों को 5100 रुपये और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। संस्था ने रत्नी देवी व सुलोचना देवी को एक-एक हजार रुपये की सहायता पेंशन के चेक दिए। अमृतसर से आए कलाकार निखिल शर्मा ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रेमचंद स्याल मिडल स्कूल के बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा ब्लड डोनेशन टीम को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि समाज सेवा के लिए युवा वर्ग को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर बीडीटीएस बरमाणा सभा के चेयरमैन पवन कौशल, उपप्रधान अश्वनी बनयाल, बीडीसी सदस्य राजेंद्र कुमार, विवेक कुमार, रोशन लाल, बलवीर, राकेश मेहता, शशि रघुवंशी, अमित कुमार व विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed