{"_id":"5a9ec5064f1c1bd04b8b9321","slug":"181520354566-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा होने से टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा होने से टला
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला
मंगलवार होने के कारण बाजार था बंद
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)।
स्वारघाट कस्बे के लोअर बाजार में पहाड़ी से एक पेड़ अचानक सड़क पर आ गिरा है, हालांकि गनीमत यह रही कि पेड़ गिरने से किसी भी प्रकार जान-माल का नुकसान होने से बच गया। हालांकि, पेड़ गिरने वाले स्थान से कुछ पीछे ही एक बाइक और आगे-पीछे भी दोनों तरफ कारें कुछ ही दूरी पर खड़ी थीं। अगर पेड़ किसी वाहन पर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, मंगलवार होने के कारण बाजार भी बंद था, जिससे भी जानमाल का नुकसान होने से बच गया।
नालागढ़ नेशनल हाइवे पर सड़क पर लोअर बाजार स्वारघाट कस्बे में मंगलवार को दोपहर बाद एक पेड़ गिरकर सड़क पर गिर गया। सौभाग्यवश पेड़ गिरने से कोई जान-माल का नुकसान तो नहीं हुआ है। लेकिन पेड़ किसी वाहन या दोपहिया वाहन के ऊपर गिरता तो किसी को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ सकता था। यह बात भी किसी से छुपी हुई नहीं है कि सड़क पर स्वारघाट के सभी दुकानदारों की कारें उसी जगह पर लाइन में खड़ी की जाती हैं। जिस जगह पेड़ सड़क पर गिरा है, वहां मंगलवार होने की वजह से स्वारघाट बाजार बंद होने के कारण उस स्थान पर कारें नहीं खड़ी हुई थीं, वरना बड़ा हादसे से भी इंकार नहीं किया जा सकता था। उल्लेखनीय है कि इसी लोअर बाजार से स्वारघाट से नालागढ़ जाने वाले लोगों का आना-जाना दिन भर लगा हुआ रहता है। पेड़ कई दिन से गिरने के कगार पर था क्योंकि इस पेड़ की जड़ों के बीच आईपीएच महकमे की टूटी हुई पेयजलापूर्ति की पाइप लाइन का पानी अक्सर लीक होता था। पाइप लाइन टूटने के पीछे का कारण गत साल अपर सड़क के डंगे का गिरना रहा है। उसके बाद से आईपीएच ने भी हालांकि पाइप लाइन को थोड़ा-बहुत जोड़कर पेयजल आपूर्ति तो सुचारु कर दी थी। लेकिन, पाइप लाइन गिरे हुए डंगे के मलबे में उसी तरह बिखरी हुई पड़ी है। इस पाइप लाइन को जगह-जगह से प्लास्टिक पाइप के जोड़ लगाकर काम चलाऊ कर दिया गया है।