फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   घरों की टंकियों को सप्ताह में एक बार जरूर करे साफ

घरों की टंकियों को सप्ताह में एक बार जरूर करे साफ

Tue, 06 Mar 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
घरों की टंकियों को सप्ताह में एक बार जरूर करे साफ
झंडूता में पेयजल स्वच्छता पर किया जागरूक
विज्ञापन

टंकियों को सप्ताह में एक बार साफ करने की सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
झंडूता आईपीएच मंडल कार्यालय में पेयजल को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप की अध्यक्षता ई. सुरेंद्र सिंह ठाकुर सहायक अभियंता आईपीएच उपमंडल झंडूता ने की। कैंप में सहायक अभियंता ने पंचायत प्रतिनिधियों को पेयजल की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों की टंकियों की सफाई भी प्रत्येक माह में अवश्य करें। टंकियों में ज्यादा दिनों तक पानी के भंडारण से भी बीमारी लग सकती है। सहायक अभियंता ने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि जो लोग नए शौचालय सेफ्टी टैंक बना रहे हैं, उन्हें सरकारी मापदंड के हिसाब से बनाया जाए और टैंकों को नीचे से पक्का किया जाए। टैंकों को जल स्रोतों से 10 मीटर से अधिक दूरी पर ही बनाया जाए। खंड पेयजल स्वच्छता संयोजक व्यास देव ने कहा कि उन्होंने पंचायत स्तर पर पेयजल फील्ड टेस्ट किटें दे रखी हैं, जिससे पंचायत प्रतिनिधि पानी की गुणवत्ता को चेक कर सकते हैं। इसकी रिपोर्ट विभाग को भेजी जाए। कैंप में ग्राम पंचायत झंडूता, बलघाड़ रोहल, गालियां, बैहना-ब्राहमणा, नखलेहड़ा, डाहड और दाड़ी-बाड़ी के प्रधानों, उप-प्रधानों, वार्ड सदस्यों और ग्राम पेयजल स्वच्छता समिति के सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। कैंप में आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता, कार्य निरीक्षक, फिटर, हेल्पर, ब्लॉक पेयजल स्वच्छता संयोजक और पंचायत जल रक्षक भी उपस्थित रहे। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान रचना कुमारी, जगदीश चंद, सुभाष चंद, इंद्रा चंदेल, सुनीता देवी, जरनैल सिंह, धनी राम, सोहन सिंह, डीआर शर्मा, शशी बाला, जगदीश राम, प्यार सिंह, राम सरवण, नंदलाल कपिल, कुलदीप चंद, सोमा देवी, व्यास देवी, गफूर मोहम्मद, अरुण कुमार, जगदेव कुमार, राजेश कुमार और प्रेम लाल भाटिया सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed