{"_id":"5a9ec4eb4f1c1b05738bae3e","slug":"181520354539-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय पेजयल गुणवता केंद्र में अनिल तकनीकि अधिकारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय पेजयल गुणवता केंद्र में अनिल तकनीकि अधिकारी नियुक्त
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर अनिल के चयन से लोगों में खुशी
अंतरराष्ट्रीय पेयजल गुणवत्ता केंद्र में तकनीकी अधिकारी नियुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)।
बिलासपुर से संबंध रखने वाले डॉक्टर अनिल कुमार पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार के अंतरराष्ट्रीय पेयजल गुणवत्ता केंद्र में तकनीकी अधिकारी के पद के लिए चयनित हुए हैं। उनके इस चयन से उनके घर और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अनिल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, पत्नी, अध्यापकों और शुभचिंतकों को दिया है।
बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल की लुहारवीं पंचायत के सिल्ह गांव के डॉक्टर अनिल कुमार पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार के अंतरराष्ट्रीय पेयजल गुणवत्ता केंद्र में तकनीकी अधिकारी (जल गुणवत्ता प्रबंधन) पद के लिए चयनित हुए हैं। डॉक्टर कुमार एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखते हैं। उनकी माता सत्या देवी गृहणी हैं, जबकि पिता कृष्ण लाल किसान हैं। पत्नी मीना देवी एक निजी स्कूल में वाणिज्य विषय की स्नातकोत्तर अध्यापिका हैं। बेटा यश वशिष्ठ चौथी कक्षा का छात्र है। तीन भाइयों में सबसे बड़े डॉक्टर अनिल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय पाठशाला कोठी और चलैहली, जबकि बारहवीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झिरालड़ी जिला हमीरपुर से की है। उसके बाद मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित बरकत-उल्ला विश्वविद्यालय से लिम्नोलॉजी जलीय पर्यावरण विज्ञान में स्नातकोत्तर एवं राज्यस्थान उदयपुर के मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय से जल गुणवत्ता निगरानी में विशेषज्ञता कर जलीय पर्यावरण विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।
इससे पहले डॉक्टर अनिल कुमार सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत डब्ल्यूएसएसओ शिमला में राज्य सलाहकार के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले डब्ल्यूएसएसओ जयपुर और पर्यावरण सर्वेक्षण प्रयोगशाला रावतभाटा, राज्यस्थान में भी जल गुणवत्ता निगरानी के क्षेत्र में कार्य कर चुके हैं।