{"_id":"5a32a2c24f1c1bc8678c165b","slug":"181513267906-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरनोड़ा स्कूल के मेधावी किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरनोड़ा स्कूल के मेधावी किए सम्मानित
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
annual function
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरनोड़ा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि एनटीपीसी के ग्रुप जनरल मैनेजर जगदीश राय मुख्यातिथि रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की। स्कूल प्रधानाचार्य कुसुम कपूर ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। गणेश वंदना, एकल गान, कव्वाली, समूह गान, भंगड़ा और लोक नृत्य पर प्रस्तुति देकर समारोह में मौजूद अभिभावकों और दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह में दिव्यांग बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
मुख्यातिथि ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता और सालभर स्कूल गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इन बच्चों में जिया लाल, ज्योति, दीपा, मंजू, शम्मी, अभय ठाकुर, राहुल ठाकुर, शिवानी, दीपा कुमारी, ज्योति, साक्षी, पल्लवी शर्मा, विशाल कुमार, शालू देवी, त्रिलोक भगत, सविता देवी, विजय कुमार, शिवानी, नेहा ठाकुर, वनिता ठाकुर, मीरा देवी, शम्मी कुमार, ज्योति देवी, अजय कुमार, सुमन कुमार, गणतंत्र ठाकुर शामिल रहे।
विज्ञापन
बच्चों के बेहतर परिणाम और स्कूल गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले बच्चों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में मंच संचालन प्रवक्ता वीनस मल्होत्रा ने किया। इस मौके पर एसएमसी प्रधान अमर सिंह सहित एसएमसी सदस्य और अभिभावक मौजूद रहे।