फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   शाम साढ़े छह बजे के बाद भी जारी रहा मतदान

शाम साढ़े छह बजे के बाद भी जारी रहा मतदान

Thu, 09 Nov 2017 07:55 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
शाम साढ़े छह बजे के बाद भी जारी रहा मतदान
bujurag - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)।
विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं में कुछ मतदान केंद्रों पर शाम 6 तक मतदान के लिए मतदाताओं की कतारें लगी रही। जबकि सोहल केंद्रों में शाम के साढ़े छह बजे के बाद भी मतदाता लाइनों में दिखे। समाचार लिखे जाने तक मतदान जारी था। जानकारी के अनुसार चुनाव शांति प्रिय ढंग से हुआ।

चुनावी रंग में रंगे हिमाचल में चुनाव के दिन सुबह से ही पोलिंग बूथों पर वोटिंग के लिए लाइनें लगी देखी गई। घुमारवीं और झंडूता विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पोलिंग बूथों पर महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजकर मतदान के लिए पहुंची।
विज्ञापन


ठंड और कई जगह धुंध के कारण लोग धूप खिलने के बाद मतदान केंद्रों पर पहुंचे। घुमारवीं विधानसभा चुनाव क्षेत्र में 100 पोलिंग बूथों पर वोटिंग हुई। इनमें 10 सहायक केंद्रों पर मतदान हुआ। इसके अलावा झंडूता विधानसभा चुनाव क्षेत्र में भी 100 पोलिंग बूथों पर मतदान हुआ जहां 6 सहायक मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 12 बजे तक लगभग 30 प्रतिशत मतदान हुआ। दो बजे तक यह मतदान 50 तथा चार बजे तक मतदान लगभग 60 प्रतिशत तक पहुंच गया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर खासी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घुमारवीं विधानसभा चुनाव क्षेत्र के लुहारवीं बूथ में सबसे ज्यादा मतदाता थे। यहां पर मतदाताओं की संख्या 1387 है। जबकि बलोटा बूथ पर सबसे कम मतदाता हैं। यहां पर मतदाताओं की संख्या 289 है। डुगली वासियों को अपने मत का प्रयोग करने के लिए सड़क लगभग एक किलोमीटर का रास्ता पैदल चलना पड़ा। इसके अलावा घुमारवीं विधानसभा चुनाव क्षेत्र में सबसे अधिक ऊंचाई पर मैहर पोलिंग बूथ है। आंकड़ों के हिसाब से वहां की ऊंचाई 3,562 फीट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed