फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   178 cases reached in Jan Manch, 22 settled

योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए अधिकारी पूरी निष्ठा से करें कार्य : सुखराम

Sun, 14 Feb 2021 11:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
178 cases reached in Jan Manch, 22 settled
श्री नयना देवी जी के रावमापा बस्सी में आयोजित जनमंच में मौजूद लोग। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले, इसके लिए अधिकारी कर्मचारी कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करें। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि योजनाएं कागजों तक ही सीमित न रहकर इनका लाभ आम लोगों तक पहुंचे।
विज्ञापन

यह बात ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बस्सी में आयोजित 22वें जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने आज ही के दिन 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर सैनिकों को नमन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र में विद्युत की कम वोल्टेज की समस्या का समाधान करने के लिए 3 करोड़ 68 लाख रुपये खर्च कर 34 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं और दूसरे चरण में 15 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्र की 10 पंचायतों के लिए जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त बिलासपुर रोहित जम्वाल ने बताया कि जनमंच में कुल 178 मामले समस्याओं और मांगों से संबंधित पत्र प्राप्त हुए। इनमें जनमंच से पूर्व की गतिविधियों के दौरान 108 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें 32 शिकायतें एवं 76 मांगें प्राप्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि जनमंच से पूर्व ही 22 मामलों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा चुकी है। जनमंच कार्यक्रम के दौरान मौके पर 70 मामले प्राप्त हुए, जिनमें 41 आवेदन शिकायतें और 29 विभिन्न मांगों से संबंधित थे। इन्हें संबंधित विभागों को सौंपकर 15 दिन के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि पिछले 3 वर्षों से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में जनहित के लिए अनेकों महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। उनमें से जनमंच कार्यक्रम प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को पोलियों की दो बूंदें पिलाकर जिला स्तरीय पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को घटाकर 70 वर्ष कर दिया गया है। वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र श्री नयना देवी जी में 5 हजार लोग सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी परिवारों के घर पर गैस कनेक्शन सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए उज्जवला योजना से वंचित रहे लोगों के लिए प्रदेश सरकार ने एक कदम आगे बढ़ाया और प्रदेश में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना शुरू की और लाखों लोगों को गैस कनेक्शन प्रदान कर लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed