{"_id":"5c9fa658bdec22140b20a243","slug":"171553966680-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी माली विजेता को मिलेंगे 12100 का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी माली विजेता को मिलेंगे 12100 का पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ी माली विजेता को मिलेंगे 12100 का पुरस्कार
बिलासपुर। लखदाता पीर कमेटी बामटा की बैठक प्रधान राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें कमेटी के सभी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि दंगल में बड़ी माली विजेता को 12100 रुपये तथा उप विजेता को 9100 और गुर्ज पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा।
वहीं बैठक में बाल केसरी प्रतियोगिता करवाने का भी फैसला लिया गया जिसमें विजेता को 2700 और गुर्ज इनाम के स्वरूप दिया जाएगा। जबकि उप विजेता को 2100 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उक्त दंगल का आयोजन पिछले करीब 40 सालों से किया जा रहा है जिसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और हिमाचल प्रदेश के पहलवान भाग लेते हैं।
बैठक में प्रधान राजेंद्र कुमार, उप प्रधान नंद लाल, सचिव बलदेव ठाकुर, कोषाध्यक्ष कै. दिनानाथ राणा, पुरुषोत्तम भारद्वाज, शंकर दास, सुनील कुमार, शेर अल्ली, सीता राम, हनिफ मोहम्मद, रोशन लाल राणा, अशोक चंदेल, संतोखा राम, अनंत राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।