फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   स्वस्थ संवाद से स्वस्थ समाज का निर्माण संभव: राकेश

स्वस्थ संवाद से स्वस्थ समाज का निर्माण संभव: राकेश

Sat, 30 Mar 2019 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
स्वस्थ संवाद से स्वस्थ समाज का निर्माण संभव: राकेश
घुमारवीं (बिलासपुर)। ‘अमर उजाला’ की ओर से भारत इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल डेवलपमेंट में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्रोत वक्ता के रूप में घुमारवीं थाना प्रभारी राकेश राय और वरिष्ठ अधिवक्ता कमल किशोर मौजूद रहे हैं। महिलाओं को उनके अधिकारों व सरकार द्वारा शुरू किए गए हेल्पलाइन एप व नंबरों को लेकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

घुमारवीं थाना प्रभारी राकेश राय ने मौजूद छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और कहा कि स्वस्थ संवाद एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकता है। आज के युग में महिलाएं अपने साथ हो रही घटनाओं को लेकर अगर पुलिस के पास नहीं जाना चाहती हैं तो मेल के माध्यम से, गुड़िया हेल्पलाइन, एसएमएस या शक्ति हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत भेज सकती हैं जिससे उनके द्वारा भेजा गया मैसेज पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करती हैं। महिलाएं बिना किसी संकोच के अपनी शिकायत महिला थाना में भी दर्ज करवा सकती हैं जिसपर कार्रवाई निश्चित समय पर ही होती है। महिलाओं पर होने वाली घरेलू हिंसा पर सरकार ने कानून बनाए हैं यदि किसी महिला से किसी प्रकार की हिंसा हो तो वह कानून का सहारा ले सकती हैं। महिलाएं जो भी शिकायत दर्ज करवाती हैं उसे गोपनीय तरीके से रखा जाता है।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता कमल किशोर भारद्वाज ने नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। अधिवक्ता ने कहा कि आजकल छोटी-छोटी बातों को लेकर लोग कोर्ट के पास पहुंच जाते हैं जिससे लोगों को भी बचना चाहिए। बेशक सरकार की तरफ से महिलाओं की सुविधाओं के लिए निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध हैं। छोटे-छोटे लड़ाई झगड़ा या घरेलू हिंसा को लेकर कोर्ट पहुंच जाते हैं, उससे भी बचना चाहिए और पंचायत स्तर पर ही इन घरेलू झगड़ों का निपटारा कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के प्रबंधक निदेशक परवेश शर्मा ने अपराजिता कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के उत्थान के लिए यह कार्यक्रम अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस तरह के जागरूक शिविर लगाने से छात्राओं व महिलाओं को अभिन्न जानकारी मुहैया हो रही हैं।

संस्थान की मुख्य शिक्षिका पूनम शर्मा ने कहा कि जो जानकारी स्रोत व्यक्तियों के द्वारा उपलब्ध करवाई गई हैं वह महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए काफी है, पर महिलाओं को भी जागरूक हो सामाजिक बुराई से लड़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed