{"_id":"5aad4ef54f1c1bba758b6066","slug":"171521307381-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनयनादेवी में 350 कर्मचारी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनयनादेवी में 350 कर्मचारी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैनात
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनयनादेवी (बिलासपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्रीनयनादेवी में 18 मार्च से चैत्र मास के नवरात्र शुरू होंगे। 27 मार्च तक चलने वाले इन मेलों में देश और विदेश के लाखों श्रद्धालु माता के दरबार में माथा टेकेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे मंदिर परिसर को 9 सेक्टरों में बांटा गया है। करीब 350 कर्मियों को मेलों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए तैनात किया गया है।
रंग बिरंगी और दुधिया रोशनी माता के मंदिर की सुंदरता को चार चांद लगा रही है। नवरात्रों के लिए नयनादेवी के एसडीएम अनिल चौहान को मेला अधिकारी और डीएसपी अनिल शर्मा को मेला पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। मंदिर अध्यक्ष एवं मेला अधिकारी अनिल चौहान ने बताया कि मंदिर में 120 अस्थायी कर्मचारियों का चयन किया गया है। हर कर्मचारी को यात्रियों का ध्यान रखने और हर सुविधा प्रदान करने को कहा गया है। कोताही बरतने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मंदिर के कपाट सुबह 2 बजे खुलेंगे और 12 बजे रात को बंद होंगे। मंदिर के अंदर हलवा प्रसाद ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यात्रियों को पहली बार 5 एलईडी के माध्यम से सूचना उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
नगर परिषद प्रशासन ने भी नवरात्रों के लिए पूरी तैयारी कर ली है। नगर में सफाई व्यवस्था के लिए इस बार 30 अतिरिक्त सफाई कर्मचारी रखे गए हैं। जोकि समय समय पर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करेंगे।
नगर परिषद ने रास्तों में फैली दुकानों को हटा दिया है। दुकानदार को आगाह किया है कि वे अपनी दुकानें रास्तों पर ने लगाएं अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सामान ढोने वाले कुलियों को अपनी पहचान के लिए नगर परिषद से टोकन लेने को कहा है। उन्होंने कुलियों से आग्रह किया कि परिषद के निर्धारित दाम ही श्रद्धालुओं से वसूलें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों से कहा कि पॉलिथीन का प्रयोग और ध्वनि प्रदूषण न फैलाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि असुरक्षित घोषित भवनों में मालिक श्रद्धालुओं को न ठहराएं अनहोनी होने पर भवन मालिक ही जिमेदार होंगे।