फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   घाटे में चल रहे है वाल्बो रूट होंगे बंद, मांगी है रिपोर्ट

घाटे में चल रहे है वाल्बो रूट होंगे बंद, मांगी है रिपोर्ट

Sat, 27 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
घाटे में चल रहे है वाल्बो रूट होंगे बंद, मांगी है रिपोर्ट
volvo - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बिलासपुर।
परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि सूबे में घाटे में चल रहे वोल्बो बसों के रूट बंद किए जाएंगे। इसके लिए सरकार रिपोर्ट तैयार कर रही है। सभी डिपो से इस संबंध में जानकारी मांगी गई है। इसके अलावा लाभ वाले रूटों में वोल्वों बसें चलती रहेंगी। युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिए सरकार नए रूट जारी करने पर भी विचार कर रही है। वह बिलासपुर में शनिवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में एचआरटीसी के पास करीब 4.5 बीघा जमीन है, जहां बस अड्डे का विस्तार करने किया जाएगा। वहीं चंगर सेक्टर में स्थित शहीद स्मारक का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसमें लाइट एंड साउंड शो की व्यवस्था करके यहां के शहीदों को सम्मान व श्रद्धांजलि देने का प्रयास किया जाएगा। इस स्मारक में बिलासपुरी बोली, हिंदी व अंग्रेजी में वीर सैनिकों की गाथाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण पर 8.54 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जिला के विभिन्न स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मल्टीपर्पज खेल मैदान निर्माण के लिए सरकार द्वारा धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है। कहा कि इंडोर स्टेडियम के सुधार के लिए 45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। लावारिस पशुओं के लिए झंडूता विस क्षेत्र में चार हेक्टेयर जमीन का चयन किया गया है, जहां लावारिस पशुओं को खुला छोड़ा जाएगा। पूरी जमीन की बाड़बंदी की जाएगी। इसके लिए सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि बिरोजा फैक्ट्री में भी व्यवस्था को पटरी पर लाने की आवश्यकता है।


बिलासपुर से चंडीगढ़ चलेगी अतिरिक्त बस
परिवहन मंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ से आने वाले लोगों और छात्रों को बस में बिलासपुर के लिए टिकट देना अनिवार्य किया जाएगा। वहीं बिलासपुर से एक अतिरिक्त बस सेवा भी चंडीगढ़ के लिए शुरू की जाएगी। वहीं एक बस सेवा बिलासपुर से पीजीआई होते हुए चंडीगढ़ और बिलासपुर से आईजीएमसी शिमला के लिए चलाने का भी प्लान तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed