{"_id":"5a60919d4f1c1b76268b4ec5","slug":"171516278173-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सड़क किनारे खड़े नहीं हो पाएंगे निजी स्कूलों के वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सड़क किनारे खड़े नहीं हो पाएंगे निजी स्कूलों के वाहन
Updated Thu, 18 Jan 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिलासपुर।
धर्मशाला-शिमला एनएच पर घुमारवीं शहर में निजी स्कूलों के वाहनों को सड़क किनारे खड़े करने पर पूर्ण रोक रहेगी। अगर आदेश के बाद भी सड़क किनारे निजी स्कूलों के वाहन खड़े किए गए तो उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। आदेशों के अनुसार दकड़ी चौक से लेकर सीर खड्ड पुल तक स्कूल वाहनों को खड़े करने में रोक रहेगी। यह फैसला वीरवार को एसडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।
एसडीएम कार्यालय में एसडीएम अनुपम ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएसपी राजेश कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष गीता महाजन, उपाध्यक्ष रीता सहगल, कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार व्यापार मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि व्यापार मंडल और पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से घुमारवीं में सड़क किनारे वाहनों को पार्क करने वाले वाहन चालकों को पार्किंग में वाहन खड़ा करने के लिए कहा जाएगा। इसके अलावा सड़क किनारे खड़ी निजी स्कूलों की बसों को सड़क किनारे अपने वाहन न खड़े करने की हिदायत दी जाएगी। यदि इस कोई अमल नहीं करता है तो पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। ऐसे वाहनों के चलान भी काटे जाएंगे।
विज्ञापन
एसडीएम अनुपम और डीएसपी राजेश कुमार ने कहा कि शहर में बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यही नहीं कई बार तो इन वाहनों के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। इससे सड़क से जा रहे वाहन चालकों को भी खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। इन सभी पहलुओं को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि सीर खड्ड से लेकर दकड़ी चौक तक सड़क पर कोई भी वाहन खड़ा नहीं होगा। ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस पर व्यापार मंडल के सदस्यों ने भी सहमति जताते हुए पुलिस का सहयोग करने की बात कही। इसके साथ ही दकड़ी चौक, सीर खड्ड पुल व भगेड़ पर राउंड चौक बनाने को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में टैक्सी यूनियन के पार्किंग को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन