{"_id":"5a3123504f1c1b9f678c115f","slug":"171513169744-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक विजय युद्ध दिवस का आयोजन 16 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक विजय युद्ध दिवस का आयोजन 16 को
Updated Wed, 13 Dec 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
बरठीं के अल्फा स्कूल में होगा आयोजन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। पूर्व सैनिक कल्याण समिति 46वां भारत पाक विजय युद्ध दिवस 16 दिसंबर को अल्फा पब्लिक स्कूल बरठीं खरोटा में मनाएगी। समिति के प्रदेश संयोजक कै. नरेंद्र सिंह ने बरठीं में प्रेसवार्ता में बताया कि समारोह में कारगिल हीरो ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षा समिति के प्रदेशाध्यक्ष सूबेदार प्रकाश चंद करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टीमों का गठन किया है।
कार्यक्रम में युद्ध पदक विजेताओं, वीर सैनिकों एवं शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में जीतू सांख्यायन और स्कूली बच्चे देश भक्ति और पहाड़ी गीत प्रस्तुत करेंगे। इसमें प्रदेश के सभी जिलों के पूर्व सैनिक भाग लेंगे। इस मौेके पर कै.धनी राम धीमान, योगेंद्र जम्बाल, सूबेदार सर्वजीत सिंह, जगजीत सिंह, देवराज, लच्छू राम, शिव सिंह सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित थे।
विज्ञापन