{"_id":"5a2fd8824f1c1bc45b8bb8c7","slug":"171513085058-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरिट में आने वाले 17 छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरिट में आने वाले 17 छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Updated Tue, 12 Dec 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
एसवीएम भटेड़ के छात्र सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
घुमारवीं (बिलासपुर)। शिक्षा समिति ने सरस्वती विद्या मंदिर भटेड़ स्कूल का निरीक्षण किया। समिति ने 2016-17 में दसवीं में मेरिट में आए 17 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
स्कूल प्रधानाचार्य योगराज शर्मा ने बताया की हिमाचल शिक्षा समिति की निरीक्षण टीम में जिलाध्यक्ष धर्म सिंह वर्मा, जिला सह-सचिव भगत राम शर्मा, जिला संस्कार प्रमुख दलेल सिंह चौहान शामिल थे। उन्होंने स्कूल की गतिविधियों को उत्तम पाते हुए छात्र-छात्राओं को टिप्स दिए। टीम ने मेरिट में आने वाले छात्र-छात्राओं को मेरिट प्रमाण पत्र बांटे।
विज्ञापन