फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   किट वितरण को राजनीति के चश्मे से न देखें

किट वितरण को राजनीति के चश्मे से न देखें

Fri, 17 Nov 2017 07:09 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
किट वितरण को राजनीति के चश्मे से न देखें

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बिलासपुर।
क्रिकेट एसोसिएशन बिलासपुर ने संस्था के किट वितरण समारोह को लेकर प्रदेश कांग्रेस महासचिव रामलाल ठाकुर के बयान पर पलटवार किया है। एसोसिएशन ने कहा कि एचपीसीए एक स्वायत्त संस्था है। ये सरकार के अधीन नहीं है। ऐसे में इस संस्था के समारोह को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। वैसे भी एसोसिएशन इस समारोह का आयोजन हर साल करती है। लिहाजा इस पर उंगली उठाना समझ से परे है।

एसोसिएशन बिलासपुर के पदाधिकारियों विशाल जगोता, सोनल शर्मा, महेंद्र चंदेल, विजय सोनी, आरके रघु, आशीष कपिल ने कहा कि एचपीसीए एक गैर सरकारी संस्था है।स्वायत्त संस्था होने के नाते इसके अपने कायदे-कानून हैं। एचपीसीए की ओर से बिलासपुर में चलाई जा रही अकादमी में लगभग 120 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्हें हर साल अकादमी की ओर से किटें भेंट की जाती हैं। दो दिन पहले संस्था के इसी समारोह में सांसद एवं बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों को किटें भेंट की। उन्होंने एचपीसीए की ओर से बिलासपुर में 10 करोड़ से पैवेलियन बनाने की घोषणा भी की। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रामलाल ठाकुर की ओर से इस समारोह और पैवेलियन के लिए की घोषणा को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करार देना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाहिए तो ये था कि बिलासपुर को मिली इस सौगात के लिए आभार जताया जाता, लेकिन ऐसा करने के बजाय खेलों में भी राजनीति की घुसपैठ करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री होने के नाते उनको नियमों का पता होना चाहिए और ऐसे बचकाने बयान देकर हंसी का पात्र न बनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed