{"_id":"69e7d27cee3653b71a03f4d7","slug":"16770-voters-will-hold-the-key-to-power-in-three-municipal-councils-and-one-municipal-council-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-158458-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: तीन नगर परिषद और एक नपं में 16,770 मतदाताओं के पास रहेगी सत्ता की चाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: तीन नगर परिषद और एक नपं में 16,770 मतदाताओं के पास रहेगी सत्ता की चाबी
विज्ञापन
पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर
8,395 पुरुष, 8,374 महिला
तीन नगर परिषद, एक नगर पंचायत के 34 वार्डों में होंगे चुनाव
आचार संहिता की घोषणा के बाद चुनाव आयोग ने की तैयारी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का डंका बजते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बिलासपुर जिले में चार शहरी निकायों में कुल 16,770 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इनमें 8,395 पुरुष, 8,374 महिला और एक अन्य मतदाता शामिल है। जिले की तीन नगर परिषद और एक नगर पंचायत के 34 वार्डों में चुनाव होंगे। इनमें नगर परिषद बिलासपुर में 11 वार्ड, नगर परिषद श्री नयना देवी जी में 7 वार्ड, नगर परिषद घुमारवीं में 9 वार्ड और नगर पंचायत तलाई में 7 वार्ड शामिल हैं। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
आयोग ने साफ किया है कि आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रभावी तंत्र स्थापित किया गया है। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार कानून-व्यवस्था एजेंसियों और चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्व निभाएं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान समन्वय, अनुशासन और प्रशासनिक सतर्कता बेहद जरूरी है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वे बिना किसी भय या प्रलोभन के स्वतंत्र और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या अधिक होगी, वहां सहायक मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। मुख्य और सहायक केंद्र एक ही भवन में होंगे। महिला मतदाताओं की सुविधा के लिए अलग मतदान केंद्रों पर महिला स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी।