{"_id":"5c684863bdec220a742db4fe","slug":"161550338147-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को जागरुक करने को एबीवीपी की (भारत गौरव यात्रा) शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को जागरुक करने को एबीवीपी की (भारत गौरव यात्रा) शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाताओं को जागरूक करने को एबीवीपी की ‘भारत गौरव यात्रा’ शुरू
बिलासपुर, हमीरपुर, देहरा और ऊना में समाप्त होगी मतदाता जागरूकता रैली
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। इस वर्ष होने जा रहे आम चुनाव में मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भारत गौरव यात्रा का आगाज बिलासपुर से किया। राष्ट्रीय मंत्री हेमा ठाकुर ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन यात्रा बिलासपुर के प्रमुख स्थानों में पर्चा वितरण कर मतदाताओं को जागरूक किया गया।
यात्रा बिलासपुर जिला से होकर हमीरपुर और फिर देहरा जिला में मतदाताओं को जागरूक करते हुए ऊना में समाप्त होगी। हेमा ठाकुर ने कहा कि युवा देश का वर्तमान है और विद्यार्थी परिषद कहती भी है कि छात्र कल का नहीं बल्कि आज का नागरिक है। देश के युवाओं को देश के छात्रों को अपनी भूमिका समझनी होगी। अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना होगा और देश को उन्नति के पथ पर आगे ले जाना होगा। इसके लिए हमें एक सशक्त नेतृत्व की आवश्यकता है जो देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाए।
यात्रा के दौरान पूरे हिमाचल में पांच लाख पर्चा वितरण, विभिन्न शिक्षण संस्थानों और चौक चौराहों पर भी नुक्कड़ सभाओं की ओर से मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न शिक्षण संस्थानों में ‘उभरता भारत-नई आशाएं’ विषय पर संगोष्ठियों का आयोजन विशेषकर युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश भर में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी आम जनमानस को उनके वोट की ताकत बताकर उन्हें देशहित में शत प्रतिशत मतदान करने और एक सबल एवं मजबूत सरकार का चुनाव करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
-------------------------
...खेमराज शर्मा।