फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर में11 माह की बच्ची में पाया गया कावासाकी रोग

बिलासपुर में11 माह की बच्ची में पाया गया कावासाकी रोग

Fri, 01 Feb 2019 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में11 माह की बच्ची में पाया गया कावासाकी रोग

विज्ञापन
बिलासपुर में11 माह की बच्ची में पाया गया कावासाकी रोग
एक लाख बच्चों में पांच से छह बच्चों को ही होती है बीमारी
समय पर उपचार मिलने से डॉक्टर ने बचाई बच्ची की जान
बीमारी का इलाज केवल पीजीआई में, बिलासपुर में भी किया उपचार
सरोज पाठक
बरमाणा (बिलासपुर)। बिलासपुर के जुखाला की 11 माह की बच्ची को कावासाकी रोग पाया गया है जिसे म्यूकोस्यूटियस लिम्फनोड सिंड्रोम भी कहा जाता है। बिलासपुर अस्पताल में तैनात शिशु रोग विशेषज्ञ ने बीमारी को भांपते हुए बच्ची का इलाज शुरू कर दिया जिससे उसकी जान बच गई है। सोचनीय विषय यह है कि जिस बीमारी का इलाज केवल पीजीआई व एम्स में ही होता है उसका उपचार डॉक्टर ने जिला अस्पताल में भी किया जिससे बच्ची की जान बच गई है। अभी बच्ची स्वस्थ होकर घर चली गई है।
डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार यह रोग बहुत ही कम बच्चों में पाया जाता है। भारत में एक लाख में पांच से छह बच्चे इस रोग से ग्रसित होते हैं। अगर इसके शुरुआती दिनों में इसे न पहचाना जाए और इसका सही इलाज नहीं किया जाए तो यह हार्ट को छू लेता है इसे एनीयरिज्म भी कहते हैं। इससे दिल के खून की धमनियां फुलकर फट जाती हैं और बच्चे की मौत हो जाती है।
विज्ञापन

वहीं 11 माह की कृत्तिका के पिता विनोद का कहना है कि 19 जनवरी को कृत्तिका को रात 9 बजे तेज बुखार आया जोकि 104 डिग्री तक था। इसके कारण उन्होंने बच्ची को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया दिया। 19 तारीख से लेकर 22 तारीख तक बच्ची का सिर्फ बुखार का इलाज चलता रहा। कोई भी चिकित्सक यह नहीं जान पाया कि बच्ची को असल में इतना भारी बुखार किस कारण हो रहा है लेकिन जब 22 जनवरी को डॉक्टर अंकुर धर्माणी राउंड पर बच्चों की जांच करने आए तो बच्ची के आसार देखकर उन्होंने इसका टेस्ट करवाया और रिपोर्ट आने पर पता चला कि कृत्तिका कावासाकी से पीड़ित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के माता-पिता के अनुसार डॉक्टर ने बिलासपुर में ही संबंधित बीमारी का इलाज शुरू कर दिया और बच्ची को पहला इंजेक्शन भी दिया जिससे बीमारी बढ़ने के आसार खत्म हो गए और वो स्वस्थ भी हो गई। इसके पश्चात दूसरे इंजेक्शन और इको टेस्ट के लिए बच्ची को पीजीआई भेज दिया गया। उन्होंने डॉक्टर का आभार व्यक्त किया क्योंकि उन्होंने उनकी आर्थिक रूप से और पीजीआई में भी बहुत सहायता की।
वहीं डॉक्टर अंकुर धर्माणी ने कहा कि इस सबका श्रेय वह बच्चों के माता-पिता को देना चाहते हैं जिन्होंने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें बच्चे का इलाज करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने इसका श्रेय शिक्षा संस्थान पीजीआई और प्रोफेसर व एचओडी डॉक्टर सुरजीत सिंह को दिया है।

इनसेट...
क्या होता है इस बीमारी में
चिकित्सकों के अनुसार यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें पूरे शरीर में रक्त वाहिकाओं में सूजन हो जाती हैं। इसके सबसे आम लक्षणों में बुखार होता है जो सामान्य दवाओं, गर्दन में बड़े लिंफ नोड्स और लाल आंखों, होंठ, हथेलियों या पैरों के तलवों से प्रभावित पांच दिनों से अधिक समय तक रहता है। अन्य लक्षणों में गले में दर्द और दस्त शामिल हैं। लक्षणों की शुरुआत के तीन सप्ताह के भीतर, हाथों और पैरों की त्वचा छील सकती है।
-----------------------
...सरोज पाठक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed