फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का किया पंजीकरण

स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का किया पंजीकरण

Sun, 05 Aug 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का किया पंजीकरण
सांकेतिक तस्वीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वास्थ्य खंड घुमारवीं के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में जिला स्तर का जनमंच कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता स्थानीय विधायक राजेंद्र गर्ग ने की। जबकि शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थे।
खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. कमल किशोर शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जिसमें जिला अस्पताल से विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपस्थित थी। डॉ. शर्मा ने बताया कि इस टीम में डॉ. भूपेंद्र शर्मा ईएनटी के विशेषज्ञ, डॉ. राजेश कुमार एमडी मेडिसिन, डॉ. सतीश बच्चों के विशेषज्ञ, डॉ. कुलदीप हड्डियों के विशेषज्ञ, डॉ. शाहिद खान आंखों के विशेषज्ञ, डॉ. अभिनीत शर्मा चिकित्सक, डॉ. प्रियंका चोपड़ा चिकित्सक, डॉ. श्रेय जस्वाल चिकित्सक और डॉ. आदित्य भारद्वाज दंत चिकित्सक टीम में उपस्थित रहें।
विज्ञापन

डॉ. शर्मा ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर में लोगों की विभिन्न बीमारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में 300 मरीजों का पंजीकरण किया गया जिसमें आंख के 45 मरीज, ईएनटी के 45 मरीज, हड्डियों के 65 मरीज, सामान्य बीमारियों के 55 मरीजों, विभिन्न बीमारी के बच्चे 62 व दंत रोग के 28 मरीजों की जांच की गई। डॉ. शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में 30 अपंगता के मरीजों का पंजीकरण किया गया जिसमें से 14 मरीजों को मौके पर ही अपंगता प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed