{"_id":"5a71c6de4f1c1b4e588b5f0d","slug":"161517405918-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी ही रिटायरमेंट पार्टी में हार्टअटैक से गर्ई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी ही रिटायरमेंट पार्टी में हार्टअटैक से गर्ई जान
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
दिल का दौरा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)।
सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त धनीराम का अपनी रिटायरमेंट पार्टी के दौरान निधन हो गया। धनीराम ने घर में सेवानिवृत्त पार्टी का आयोजन किया था। लोगों के लिए धाम भी आयोजित की गई। देर शाम को जब लोग खुशी में डीजे की धुन पर नाच रहे थे, इसी दौरान धनी राम की तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें बिलासपुर अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ग्राम पंचायत उपप्रधान बकरोआ प्रीतम चंदेल ने बताया कि मंगलवार को धनीराम पुत्र निक्कू राम की सेवानिवृत्ति पर प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था। मृतक बिजली बोर्ड से बतौर लाइनमैन सेवानिवृत्त हुए। घर में खुशियों का माहौल था।
विज्ञापन
लोग आंगन में डीजे पर थिरक रहे थे। तभी करीब 10 बजे धनीराम की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जैसे ही कोई कुछ समझ पाता तब तक धनीराम के प्राण त्याग चुके थे। हालांकि उनके परिजनों ने धनीराम को तत्काल जिला अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जिस किसी ने धनीराम की हृदय गति रुकने से हुई मौत के बारे में सुना तो वह सन्न रह गया। धनीराम की मौत से पार्टी में शामिल परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में मातम छा गया। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ प्रधान सुरेश ठाकुर ने धनीराम के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भगेड़ विद्युत कार्यालय में तैनात रहते हुए धनीराम ने बेहद इमानदारी से काम किया।