फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   व्यास उत्सव में होंगे रंगारंग कार्यक्रम

व्यास उत्सव में होंगे रंगारंग कार्यक्रम

Fri, 19 Jan 2018 09:29 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
व्यास उत्सव में होंगे रंगारंग कार्यक्रम
demo pic - फोटो : amarujala

बिलासपुर। बिलासपुर में 22 जनवरी से शुरू होने वाले व्यास उत्सव के लिए आयोजक तैयारियों में जुटे हैं। आयोजन को बेहतर बनाने के लिए दिन रात मेहनत की जा रही है। उत्सव 22 जनवरी से 28 जनवरी तक मनाया जाएगा। व्यास उत्सव मेला आयोजन समिति के चेयरमैन एवं व्यास नगर समिति के महासचिव विजय राज उपाध्याय ने बताया कि व्यास उत्सव में इस बार जनता को कुछ खास देखने को मिलेगा। इसके लिए समिति दिन रात एक करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


इसमें विभिन्न मनोरंजक खेल, प्रदर्शनियां, संगीत प्रतियोगिताएं एवं एकल गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, मिस्टर और मिस व्यासपुर आदि प्रतियोगिताएं मुख्य रहेंगी। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने के लिए व्यासश्री, व्यास गौरव, व्यास प्रेरणा और व्यास सेवा सम्मान भी प्रदान किए जाएंगे। व्यास नगर समिति के अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप ने जनता से आग्रह किया है कि व्यास उत्सव मेले के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 22 जनवरी को व्यास गुफा में पूजन के उपरांत 11 बजे दोपहर मेला ग्राउंड रोड़ा सेक्टर बास्केटबाल स्टेडियम में मेले का विधिवत उद्घाटन होगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां समिति के पदाधिकारियों अविनाश कपूर, तेजस्वी शर्मा, राजकुमार शर्मा, तरुण, लोकेश कौशल, वीरेंद्र ठाकुर, नवीन ठाकुर, विनोद कुमार, प्रवीण शर्मा, गोपाल शर्मा, अश्विनी आचार्य के समक्ष दर्ज करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed