फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर लगा टोल बैरियर बना परेशानी का कारण

चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर लगा टोल बैरियर बना परेशानी का कारण

Wed, 10 Jan 2018 09:39 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर लगा टोल बैरियर बना परेशानी का कारण
- फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

स्वाहण (बिलासपुर)।
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे का टोल बैरियर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। टोल बैरियर नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत री के नेशनल हाईवे पर लगाया है। टोल बैरियर से हिमाचल में प्रवेश करने वाली सभी गाड़ियों की पर्ची काटी जाती है। बैरियर के चढ़ाई पर स्थित होने से भारी वाहनों को नुकसान हो रहा है। इससे कई बार तो यहां जाम लग जाता है।

करीब दो साल पहले बैरियर हिमाचल और पंजाब की सीमा पर गरामोड़ा में था। टोल बैरियर मालिकों ने मर्जी और तानाशाही से टोल बैरियर को वहां से उठाकर करीब तीन किलोमीटर ऊपर री पंचायत में लगा दिया। इस जगह पर टोल बैरियर है वहां खड़ी चढ़ाई है। इसके कारण ट्रक चालकों को यहां रुकने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके चलते यहां गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइनें लग जाती हैं। इससे यातायात प्रभावित होता है। दूसरी साइड से आने वाली गाड़ियों का भी यहां लंबा जाम लग जाता है। इसे एंबुलेंस निकालने में भी काफी समय के लिए रुकना पड़ता है। स्थानीय लोगों सहित पंचायत प्रधान का भी कहना है कि टोल बैरियर को पंजाब और हिमाचल की सीमा पर गरामोड़ा में ही लगाया जाए।
विज्ञापन



टोल बैरियर के मालिक को बार-बार बोलने के बाद यहां से इसे स्थानांतरित नहीं किया जा रहा है। टोल बैरियर को स्थानांतरित के लिए चार बार पंचायत में प्रस्ताव भी डाला गया है। इसके बावजूद कराधान विभाग टोल बैरियर को उठाना जरूरी नहीं समझ रहा है। आए दिन जाम लगा रहता है। चढ़ाई में टोल बैरियर लगाने के कारण गाड़ियों का भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्पना शर्मा, पंचायत प्रधान।

टोल बैरियर बिल्कुल तंग जगह पर है। टोल बैरियर को जल्द ही यहां से उचित जगह पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
चेत सिंह, उपमंडलाधिकारी स्वारघाट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed