फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नाके की सूचना मिलते ही बस से उतार दिए जाते हैं लोग

नाके की सूचना मिलते ही बस से उतार दिए जाते हैं लोग

Fri, 28 Jun 2019 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
नाके की सूचना मिलते ही बस से उतार दिए जाते हैं लोग

विज्ञापन
बरमाणा(बिलासपुर)। बंजार बस हादसे के बाद ओवरलोडिंग पर कसे गए शिकंजे के बाद आम लोगों का सफर करना मुश्किल हो गया है। चालान से बचने के लिए निजी बसों के चालक पुलिस नाके की सूचना मिलते ही लोगों को बस से उतार देते हैं और उन्हें नाका पैदल क्रास करने को कहा जाता है। बस के नाका क्रास करने के बाद फिर से बसों मेें ओवरलोडिंग कर लोगों को बैठाया जा रहा है। इस कारण आम लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। जबकि ओवरलोडिंग से हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है।
बरमाणा के तहत आने वाले कई गांव को बस सुविधा नाम मात्र की है। लोगों को बिलासपुर आने के लिए या तो निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है या फिर भीड़भाड़ वाली बस में बैठने के लिए मजबूर होना पड़ता है। वहीं जब सरकार ने बसों में ओवरलोडिंग को लेकर पूर्णता रोक लगा दी है तो आम ग्रामीणों की परेशानी और भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

बरमाणा क्षेत्र के तहत आने वाले गांव हरनोड़ा, बाहोट कसोल, जमथल, नहर, बरमाणा, बैरी, बागा, मलोखर, खारसी, पंजगाई, धार-टटोह, मानर, कनौण से रोजाना सैकड़ों लोग बसों में सफर कर जिला मुख्यालय बिलासपुर में अपने कामों को लेकर पहुंचते हैं लेकिन इन गांवों के लिए पर्याप्त मात्रा में बसें नहीं है। कुछ ऐसे भी गांव हैं जहां पर दिन में केवल सुबह व शाम के समय ही बस आती जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है सरकार ने ओवरलोडिंग पर जो सख्ती की है वह सराहनीय है, लेकिन सरकार को यह भी चाहिए कि वह ग्रामीण क्षेत्रों में 2 से 3 रूटों पर बसें भेजें ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

उधर, आरटीओ बिलासपुर सिद्धार्थ आचार्य का कहना है की बसों की कमी रूटों को लेकर सरकार को अवगत कराया गया है। जिस तरह से आगामी आदेश होंगे उसी तरह से कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed