फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पेशाब की थैली को बिना फाड़े पेट से निकाली पत्थरी

पेशाब की थैली को बिना फाड़े पेट से निकाली पत्थरी

Wed, 26 Jun 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
पेशाब की थैली को बिना फाड़े पेट से निकाली पत्थरी

विज्ञापन
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर सूबे का एक मात्र पहला ऐसा अस्पताल बन गया है जिसमें सिष्टोस्कोपी (दूरबीन के माध्यम से) के माध्यम से पेशाब की थैली को बिना फाड़े पत्थरी का सफल ऑपरेशन हुआ है। यह ऑपरेशन बिलासपुर अस्पताल में तैनात एमएस डॉ. राजेश आहलूवालिया व एमडी सर्जन डॉ. ऋषि नाभ के प्रयासों से सफल हुआ है।
कई दिनों से अस्पताल में दाखिल मरीज नेगी राम उम्र 71 साल गांव पट्टी तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर का यह ऑपरेशन किया गया है। इससे पहले सूबे के किसी भी अस्पताल में इस मशीन से ऑपरेशन नहीं हुआ है। इस ऑपरेशन को करवाने के लिए चिकित्सक शिमला और चंडीगढ़ रेफर करते थे लेकिन अब बिलासपुर अस्पताल में इस आधुनिक सुविधा मिलने से जिलेभर के मरीज लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

एमएस डॉ. राजेश आहलूवालिया ने बताया कि मरीज को पेशाब की थैली के अंदर पत्थरी थी जिसके चलते मरीज को यहां पर उपचार हो पाना मुश्किल हो गया था लेकिन चिकित्सकों ने सिष्टोस्कोपी मशीन की मदद से यह ऑपरेशन सफल कर दिया। वहीं, ऑपरेशन के समय चिकित्सकों ने मरीज की पेशाब की थैली को बिना फाड़े इसे सफल बनाया है। इसके बाद चिकित्सकों ने पेशाब के रास्ते से पेट तक एक सेंटीमीटर पेट फाड़कर इस ऑपरेशन को किया है। वहीं, इस सफल ऑपरेशन को करने में बिलासपुर अस्पताल सूबे का एक मात्र अस्पताल बन गया है। इस ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए एमडी सर्जन डॉ. ऋषि नाभ, एनेस्थीसिया डॉ. मुकेश, स्टाफ नर्स संतोष, पाठक, ओटीए डॉ. उमेश और प्रोमिला की विशेष भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
ऑपरेशन के बाद मरीज है बिल्कुल स्वस्थ
बिलासपुर अस्पताल में पहली बार सिष्टोस्कोपी के माध्यम से पेशाब की थैली को बिना फाड़े पत्थरी का ऑपरेशन किया गया है। इससे पहले यह ऑपरेशन शिमला और चंडीगढ़ में हुआ करता था। ऑपरेशन के बाद मरीज बिल्कुल स्वस्थ हैं।
-डॉ. राजेश आहलूवालिया, चिकित्सा अधीक्षक बिलासपुर
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed