फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   विश्व बैंक बिलासपुर में बनाएगा सीवरेज और पेयजल योजना

विश्व बैंक बिलासपुर में बनाएगा सीवरेज और पेयजल योजना

Wed, 26 Jun 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
विश्व बैंक बिलासपुर में बनाएगा सीवरेज और पेयजल योजना

विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर शहर में जल्द ही लोगों को 24 घंटे पानी की आपूर्ति होगी। वहीं सीवरेज की भी बेहतर सुविधा मिलेगी। शहर के लिए विश्व बैंक दोनों योजनाओं के निर्माण के लिए आर्थिक मद्द करेगा। वहीं नगर परिषद ने भी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए प्रस्ताव पास कर भेज दिया गया है जिसमें कहा गया है कि बिलासपुर शहर और आसपास वाले क्षेत्र जहां इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा उस क्षेत्र के लोग इसके लिए तय शुल्क अदा करेंगे।
वहीं नगर परिषद की ओर से यह भी प्रस्ताव भेजा गया है कि इस प्रोजेक्ट को नगर परिषद के पास दिया जाए ताकि वह उसे आगे तकनीकी रूप से मजबूत कंपनी से पूरा करवाएं। खबर की पुष्टि नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि इस योजना के तहत बिलासपुर के साथ लगते बामटा, एम्स, चांदपुर सहित अन्य आसपास क्षेत्र में जोड़ा जाए। इसके अलावा भी नगर परिषद के हाउस में विभिन्न फैसले लिए गए हैं। नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने कहा कि हाउस में विभिन्न मामलों पर चर्चा की गई और प्रस्ताव पास कर सरकार को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
शहर में पार्किंग के लिए होगा स्थान का चयन
बिलासपुर शहर में लोगों को पेश आ रही पार्किंग समस्या को दूर करने के लिए पार्किंग के लिए स्थान का चयन किया जाएगा जिसके बाद वहां पार्किंग का निर्माण होगा ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इनसेट...
10 लाख से होगा पार्कों का सुधार
शहर के विभिन्न वार्डों में बने पार्कों को दशा सुधारने के लिए भी नगर परिषद दस लाख रुपये की राशि खर्च करने जा रही है। इस राशि से शहर में बने पार्कों की हालत को सुधारा जाएगा ताकि लोगों को पार्क में बेहतर सुविधा मिल सके।

इनसेट...
लोगों की सुविधा के लिए वार्ड में लगाए जाएंगे बेंच
बिलासुपर शहर के विभिन्न वार्डों में लोगों की सुविधा के लिए दस-दस बेंच लगाने का भी नगर परिषद की बैठक में फैसला लिया गया। इसके अलावा शहर के अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई जिन्हें पूरा करने के लिए सरकार से बजट की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed