{"_id":"5c950f6fbdec22145f539244","slug":"151553272687-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘होली पर उड़े रे गुलाल’ की मस्ती पर झूमे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘होली पर उड़े रे गुलाल’ की मस्ती पर झूमे शहरवासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
‘होली पर उड़े रे गुलाल’ की मस्ती पर झूमे शहरवासी
बिलासपुर में सतरंगी रंगों में रंगे लोग, डीजे की धुनों पर थिरके युवा
बच्चों ने जमकर मारी पिचकारी, महिलाओं ने भी जमाया रंग
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं...’ और ‘होली पर उड़े गुलाल’ आदि गीतों की मनभावन पंक्तियों के बीच गुरुवार को बिलासपुर में होली धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने सभी गिले-शिकवों को भूलाकर एक-दूसरे पर रंगों की खूब वर्षा की।
गुरुवार सुबह से ही होली खेलने वाले युवाओं की टोलियां घरों से निकलकर चौराहों व सड़कों पर पहुंच गई थी। रंग लगाने के बाद युवा डीजे की धुनों पर भी खूब थिरके। कई युवा तो मोटरसाइकिल पर सवार होकर लोगों को रंग डाल रहे थे। रंगों के त्योहार का बेसब्री से इंतजार कर रहे बच्चों ने भी पिचकारियों में रंग भरकर खूब मस्ती की। इस पर्व को लेकर महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं।
महिलाओं ने टोलियां बनाकर गीत-बाजों के साथ एक-दूसरे पर रंगों की वर्षा की। कई लोगों ने मंदिरों में जाकर होली का पर्व मनाया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक होली पर्व की धूम रही।
विज्ञापन
बिलासपुर शहर के साथ-साथ घुमारवीं, शाहतलाई, स्वारघाट, बरठीं, भराड़ी, बरमाणा, पंजगाई, नम्होल, डंगार, जुखाला व झंडूता आदि क्षेत्रों में भी होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। उधर, ग्राम पंचायत के औहर के पलथीं व राहियां में भी महिला मंडलों, ग्राम सुधार समिति व युवक मंडलों ने घर-घर जाकर गुलाल लगाया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। गीत-संगीत के साथ युवाओं व महिलाओं ने खूब ठुमके लगाए। साथ ही हलवे व चने का प्रसाद भी वितरित किया गया।
------------------------
...शुभम राही।
--------------------------------------