फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मेरी नलवाड़ी मेरी सीट के नाम से 15 तक बुक करवा ले सीट

मेरी नलवाड़ी मेरी सीट के नाम से 15 तक बुक करवा ले सीट

Wed, 07 Mar 2018 09:24 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
मेरी नलवाड़ी मेरी सीट के नाम से 15 तक बुक करवा ले सीट
नलवाड़ी मेले के लिए बुक करवा लें सीट
विज्ञापन

डीसी ने की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता
कहा-मेले में स्वच्छता का रखा जाएगा ध्यान
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
जिला प्रशासन इस बार होने वाले नलवाड़ी पीपल फेस्टिवल में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखेगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, जबकि मेले में पीने के पानी की भी व्यवस्था को सुचारु रूप से रखा जाएगा। इसके अलावा मेला ग्राउंड तक लावारिस पशुओं के रोकने के लिए भी विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
उपायुक्त एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला बिलासपुर विवेक भाटिया ने बचत भवन में मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजित समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेले के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्गों की रुचि अनुसार कार्यक्रमों को पेश किया जाएगा। इनमें हिमाचली विशेष स्थानीय लोक कलाकारों को मंच उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे। मेले में स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसमें संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे कि हर स्टॉल के बाहर कूड़ादान स्थापित करवाना सुनिश्चित बनाएं।
विज्ञापन

मेले के दौरान बिकने वाले पेय और खाद्य पदार्थ गुणवत्ता की दृष्टि से निम्न श्रेणी के न हों तथा खाद्य पदार्थों में प्रयुक्त होने वाली सामग्री का भी गहनता से निरीक्षण करें। इसके लिए उन्होंने फूड सेफ्टी समिति का भी गठन किया। मेले के रात्रि के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दर्शकों की सुविधा के लिए मेरी नलवाड़ी मेरी सीट के नाम से एक विकल्प प्रस्तुत किया जा रहा है। इसमें दर्शक निर्धारित अंशदान देकर अपनी सीट 15 मार्च तक बुक करवा सकते हैं। सीट प्राप्त करने वाले दर्शक के लिए नि:शुल्क वाहन पार्किंग सुविधा भी प्रदान की जाएगी। पशु प्रदर्शनी मेले में शामिल होने वाले पशुओं में से जिन पशुओं में टैग लगे होंगे उन्हें अतिरिक्त बोनस प्वाइंट दिए जाएंगे। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके द्वारा निर्मित उत्पादों को प्रदर्शनी स्टॉलों में बिक्री के लिए रखा जाएगा। इंस्पायर साइंस मॉडल प्रदर्शनी में राज्य और राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित बच्चों के मॉडलों को भी मेले में प्रदर्शित करने के लिए स्टॉल उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, आईएएस प्रोबेश्नर राहुल कुमार, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनय कुमार, एसडीएम सदर प्रियंका वर्मा, एसी-टू-डीसी कविता ठाकुर सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed