फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   अब भाजपा ने बोला पूर्व विधायक पर हमला

अब भाजपा ने बोला पूर्व विधायक पर हमला

Tue, 06 Mar 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
अब भाजपा ने बोला पूर्व विधायक पर हमला
पूर्व विधायक ने करवाया अतिक्रमण : भाजपा
विज्ञापन

बंबर ठाकुर की बयानबाजी पर किया पलटवार
कहा-लोग अब उनके बहकावे में आने वाले नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
शहर में भाखड़ा विस्थापितों के अवैध कब्जों को लेकर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की बयानबाजी पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि खुद विधायक रहते हुए बंबर ठाकुर ने भाखड़ा विस्थापितों की समस्याओं को नजरअंदाज किया। झूठे वायदे करके उन्हें धोखा दिया। जहां तक अवैध कब्जों की बात है तो कांग्रेस कार्यकाल में अपने चहेतों से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करवाने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। लोग उनकी रग-रग से वाकिफ हैं। वे उनके बहकावे में आने वाले नहीं हैं। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष आशीष ढिल्लों, मनजीत कौर, रघुनाथपुरा पंचायत प्रधान प्यारे लाल, पार्षद नरेंद्र पंडित, नीतू मिश्रा, माया देवी, वंदना गौतम, पूर्व पार्षद कृष्णलाल उपाध्याय, ज्योति कुमार, कमल गौतम, अनिल किशोर, नंदकिशोर शर्मा और मीनाक्षी ने कहा कि प्रदेश में जब भी कांग्रेस सत्ता में आई, भाखड़ा विस्थापितों द्वारा मजबूरीवश किए गए अवैध कब्जों पर हथौड़ा बरसाया गया।

अपने पिछले कार्यकाल में कांग्रेस ने डेढ़ सौ वर्ग मीटर तक के अवैध कब्जों को नियमित करने के लिए नीति बनाने का ढिंढोरा जोरशोर से पीटा, लेकिन नीति में खामियों की वजह से एक भी विस्थापित को इसका लाभ नहीं मिल पाया। अब विस्थापितों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहे बंबर ठाकुर बताएं कि उन्होंने इस तथाकथित नीति में मौजूद कमियों को दूर कराने के लिए प्रयास क्यों नहीं किया? इसके लिए उन्हें शहरवासियों से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा नेताओं ने कहा कि बंबर ठाकुर प्रदेश की मौजूदा सरकार पर शहर में अवैध कब्जों को शह देने का झूठा आरोप भी लगा रहे हैं। सच्चाई यह है कि विधायक रहते हुए उन्होंने साधन संपन्न चहेतों से सरकारी जमीन पर धड़ाधड़ अवैध कब्जे करवाए। जहां तक भाखड़ा विस्थापितों की बात है तो प्रदेश सरकार उनकी समस्याओं से बखूबी परिचित है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा तथा सदर के विधायक सुभाष ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष विस्थापितों का पक्ष मजबूती से रखा है। इसी के चलते किसी भी विस्थापित के अवैध कब्जे को हाथ तक नहीं लगाया गया है। प्रदेश सरकार हाईकोर्ट में भी विस्थापितों का पक्ष प्रभावी ढंग से रखकर उन्हें न्याय प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed